script

प्रियंका के निर्देश पर कांग्रेसी उतरे सड़क पर, जाने क्या हुआ…

locationवाराणसीPublished: Sep 08, 2019 07:08:19 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

प्रियंका ने तीन दिन पहले ही जारी किया था दिशा निर्देशकांग्रेस नेत्री के निर्देश पर दो दिन कांग्रेसी निकल चुके सड़कों पररविवार को हुई जुटान, लोगों ने दिया समर्थन

प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी

वाराणसी. यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के दिशा निर्देश का कमाल यह कि तीन दिन में दो बार कांग्रेसी उतरे सड़क पर और जुटाया जनता का समर्थन। मुद्धा जिससे हर कोई है परेशान। यानी बिजली दर में वृद्धि।
बिजली दर में वृद्धि हुई के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने न केवल त्वरित टिप्पणी की बल्कि राज्य भर के नेताओं को फरमान जारी कर सड़क पर उतरने को कहा। नतीजा तीन दिन पहले ही कांग्रेसी लालटेन ले कर सड़कों पर उतरे थे। अब रविवार सिगरा स्थित एक मॉल के समीप हस्ताक्षर अभियान चला दिया। ऐसे में पहले से ही बिजली दर में वृद्धि से परेशान लोगों को लगा कि इसका विरोध होना चाहिए सो उन्होंने बढ-चढ कर हिस्सा लिया हस्ताक्षर अभियान में।
Congress campaign
IMAGE CREDIT: पत्रिका
दरअसल प्रियंका गांधी बिजली दर में वृद्धि के मसले को आमजन का मुद्दा बना कर सरकार की खिंचाई करने के मूड में हैं। उन्हें लग रहा है कि यह बड़ा मुद्दा है और इस पर आमजन का सहयोग भी उऩ्हें मिल सकता है। प्रियंका की इस रणनीति के तहत पार्टी ने सभी विधायकों, पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों को अपने अपने इलाक़ों में रहने को कहा है।
ये भी पढें-प्रियंका गांधी की इस रणनीति ने चौंकाया, भाजपा सहित सपा बसपा भी चित्त

बता दें कि इसी हफ़्ते यूपी में बिजली की दरों में बढ़ोतरी की गई है। इस बार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रेट 8 से 12 फ़ीसदी बढ़ाई गई है, जबकि व्यावसायिक संस्थानों के लिए बिजली दर 5 से 10 प्रतिशत महंगी हो गई है। विधानसभा की तेरह सीटों पर उप चुनाव से पहले इसी बहाने कांग्रेस जनता का मूड नापने की तैयारी में है।
इस अभियान में निर्वतमान जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, विश्वनाथ कुंवर, सीताराम केसरी, ओम् शुक्ला आदि मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो