scriptPM मोदी की योजना की कांग्रेस ने निकाली काट, अब चलेगा यह अभियान | Congress will educate about Gandhi Darshan in UP | Patrika News

PM मोदी की योजना की कांग्रेस ने निकाली काट, अब चलेगा यह अभियान

locationवाराणसीPublished: Sep 16, 2018 09:25:31 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, वाराणसी में उज्ज्वला योजना के खिलाफ चलेगा अभियान।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष संग वार्ता

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष संग वार्ता

वाराणसी. एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 02 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान को एक बार फिर से अमली जामा पहनाने में जुटे हैं। इसके लिए उनके संसदीय क्षेत्र में भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने फिर से झाड़ू थाम लिया है। बीजेपी का यह अभियान दो अक्टूबर तक चलना है, मकसद है गांधी जयंती को शहर को साफ सुथरा दिखाना। लेकिन इसके ठीक विपरीत कांग्रेस ने दो अक्टूबर से नया अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। पार्टी नेतृत्व ने तय किया है कि बापू की जयंती से प्रदेशव्यापी अभियान चला कर बापू के दर्शन को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। जानी मानी समाज सेवी जगृति राही के इस प्रस्ताव को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह जानकारी कांग्रेस नेता विनय शंकर राय ‘मुन्ना’ ने पत्रिका को दी।
मुन्ना इस सिलसिले में प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ गए थे जहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता जागृति राही ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष राष्ट्रपिता गांधी की 150वीं जयंती पर विस्तृत कार्ययोजना रखी जिसे राजबब्बर जिस उन्होंने स्वीकार करते हुए 25 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में गांधी जी के दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाने की सहमति जताई।
इस मौके पर कांग्रेस के महंगाई के विरोध में 10 सितंबर को घोषित भारत बंद के मौके पर बनारस कांग्रेस के रसोई गैस सिलेंडर के आसमान छूते दाम और पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थियों द्वारा गैस सिलेंडर वापसी के आंदोलन का मुक्त कंठ सराहना की। बता दें कि उस दिन ग्रामीण महिलाएं बैलगाड़ी पर गैस सिलेंडर लाद कर जिला मुख्यालय पहुंची थीं और वहां जम कर विरोध प्रदर्शन किया था। उस अभियान का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस सचिव श्वेता राय ने किया था। दरअसल 10 सितंबर के आंदोलन से पूर्व श्वेता राय ने गांवों का भ्रमण कर पीएम के उज्ज्वला योजना की हकीकद जानी थी। उन्होंने अपने गांव भ्रमण अभियान में पाया था कि ग्रामीण महिलाएं खुद को ठगा महसूस कर रही हैं। वाराणसी मुख्यालय पर हुए उस अनोखे विरोध प्रदर्शन को प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीरता से लिया। उन्होंने लखनऊ कांग्रेस कार्यालय पर राजबब्बर ने कहा वाराणसी में उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर पाकर भी बेतहासा महंगें गैस सिलेंडर भरवाने में असमर्थ महिलाओं के मुद्दे पर बड़ा अन्दोलन करेगी कांग्रेस।
प्रदेश अध्यक्ष से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में अनूप श्रमिक, जागृति राही, वसीम अंसारी, टुन्नु राजभर, सुनीता राजभर, प्रेम साह, मेवा पटेल सहित बनारस से विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो