scriptUP के इस जिल में पहली बार चुनावा लड़ेगी कांग्रेस | Congress will first time participate in Siddharthnagar Nikay Chunav | Patrika News

UP के इस जिल में पहली बार चुनावा लड़ेगी कांग्रेस

locationसिद्धार्थनगरPublished: Oct 27, 2017 03:15:01 pm

निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति, ऐसे जीतेंगे प्रत्याशी

Congress

UP के इस जिल में पहली बार चुनावा लड़ेगी कांग्रेस

सिद्धार्थनगर. जिले के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस पार्टी भी अपना प्रत्याशी उतारेगी। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने मंथन के साथ ही तैयारी भी शुरू कर दी है। प्रत्याशियों को उतारने के लिए सभी निकायों से उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है। जिले में दो नगर पालिका व तीन नगर पंचायतें हैं। पार्टी के हाईकमान का निर्देश मिलते ही कांग्रेसियों में ऊर्जा का संचार हो गया है। जिलाध्यक्ष के साथ ही पूर्व सांसद व विधायक भी हरकत में आ गए है। निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को बुलाई गई बैठक में सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। ऐसा पहली बार हुआ जब कांग्रेस की बैठक में अचानक भीड़ बढ़ गई। जो राजनतिक दलों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि कांग्रेस पहली बार सिद्धार्थनगर में नगर निकाय चुनाव लड़ने जा रही है।

यह भी पढ़ें

खुशखबरी: पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को मिलेंगे पांच हजार, जानिए क्या हैं नियम

भाजपा ही नहीं कांग्रेस भी निकाय चुनाव के मैदान में अपना प्रतयाशी उतारेगी। जिसको लेकर जोर आजमाइश तेज हो गई है। गुरुवार को पार्टी के पदाधिकारियों की हुई बैठक के दौरान चुनावी तैयारियों पर चर्चा करने के साथ ही पार्टी के दिशा निर्देशों से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। साथ ही पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए रणनीति भी बनाई गई। पार्टी जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी की अयध्यक्षा में हुई बैठक में पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी के निर्देशों से अवगत कराते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी भी निकाय चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगी। जिससे कि दूसरे दलों को सबक सिखाया जा सके।
यह भी पढ़ें

शिक्षामित्रों पर गिरी बड़ी कार्रवाई की गाज, रोक दी गई सैलेरी

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले की सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों में पार्टी अपना प्रत्याशी उतरेगी। इसके लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में लगने के साथ ही पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी कोशिश करने की भी जिम्मेदारी सौंपी गई। पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा से सभीलोग उब चुके है ऐसे प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे है ऐसे मौकों को छोड़ना गलत होगा। सभी प्रत्याशियों को चुनाव जिताने के लिए अभी से ही प्रयास करना होगा। बैठक में कैलाश पंछी, अखिलेश मिश्र, राम मिलन, राधेश्याम पाण्डेय, देवेन्द्र उर्फ गुड्डू, रंजना मिश्रा, राम देव, इसहाक अली, इनामुर्रहमान, अफसर अहमद आदि मौजूद रहे।
by Suraj Chauhan

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो