script

मिनी सदन में PM के मन की बात सुनने का मुद्दा गर्म, कांग्रेस ने मंत्री का पुतला जलाने की की कोशिश

locationवाराणसीPublished: Nov 28, 2018 07:23:54 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

युवक कांग्रेस की मांग राज्य मंत्री आमजन से मांगे माफी

राज्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश में कांग्रेसजजन

राज्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश में कांग्रेसजजन

वाराणसी. नगर निगम सदन सभागार में पीएम के मन की बात सुनने का मुद्दा गर्माता जा रहा है। इस मुद्दे पर पहले बीजेपी की मेयर मृदुला जायसवाल ने संवैधानिक मुद्दा उठाते हुए नगर निमग के जोनल अधिकारी से जवाब तलब किया। फिर कांग्रेस के पूर्व मंत्री अजय राय ने कड़ा विरोध जताया। उसके बाद युवक कांग्रेस नेता बुधवार को प्रदेश के राज्य मंत्री का पुलता लेकर निकले सड़क पर। वो उसे जलाने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक, छीना झपटी भी हुई। कांग्रेसियों ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
रविवार की घटना के विरोध मे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को निकले सड़क पर। वे भाजपा विरोधी नारे लगाते हुए पहुंचे मैदागिन स्थित टॉउनहाल और यूपी सरकार में राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी का पुतला जलाने की कोशिश की। युवक कांग्रेसजनों का आरोप है कि राज्य मंत्री ने सरकार की हनक दिखाते हुए नगर निगम सदन सभागार में पीएम के मन की बात सुनने का आयोजन करा दिया। उन्होंने कहा कि ये हैं भाजपा के मंत्री जिन्हें संवैधानिक संस्थाओं के महत्व का ज्ञान नहीं। ये लोग पूरे देश में संवैधानिक संस्थाओं को कब्जे में करने की कोशिश कर रहे हैं। संविधान की शपथ लेकर मंत्री व विधायक बनने वाले ये लोग संवैधानिक संस्थाओं का ही मजाक बना दिए हैं।
युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव राघवेंद्र चौबे ने कहा की काशी का दुर्भाग्य है की नीलकंठ तिवारी जैसे मंत्री है जो संविधान कानून व मर्यादा की सारी हदें पार कर भाजपा संगठन के कार्यक्रम के लिए निगम सदन सभागार तक का दुरुपयोग कर रहे हैं। हम युवा कांग्रेसजन इसका पुरजोर विरोध करते है व मंत्री नीलकंठ तिवारी से मांग करते है की वह तत्काल आमजन से माफी मांगे।

इस मौके पर किशन यादव,ओमशंकर शुक्ला, चंचल शर्मा, विजय उपाध्याय, धीरज शुक्ला, रोहित दुबे, धीरज सोनकर, हर्ष प्रताप सिंह, निखिल जयसवाल आदि मौजूद रहे। नेतृत्व दक्षिणी विधानसभा कोऑर्डिनेंटर किशन यादव ने किया।

ये भी पढ़़ें- नगर निगम सदन में सुनाई गई पीएम के मन की बात तो कार्यकारिणी में पार्षदों ने किया हंगामा

ट्रेंडिंग वीडियो