मिली जानकारी के अनुसार सिगरा थाना क्षेत्र के छित्तूपुर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में रहने वाले 35 वर्षीय ठेकेदार विशाल सिंह अपने घर लौट रहे थे। घर के पास ही बुधवार की रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने दौड़ाकर गोली मार दी। बदमाशों से घिरता देख विशाल ने भागना चाहा पर बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू की। गोलियों की आवाज सुनने के कारण कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। अपराधियों ने कॉलोनी के अंदर घुसकर भी विशाल को गोली मारी और उसके बाद मौके से फरार हो गये। परिजनों ने आनन-फानन में विशाल को मलदहिया स्थित सिंह अस्पताल लाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस को 12 खोखा बरामद हुआ है, वहीं 14 राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश व ठेकेदारी वजह बताई जा रही है। शास्त्रीनगर चौराहे के पास विशाल सिंह का सिंह भोजनालय है।
यह भी पढ़ें