scriptकाशी की यह बिटिया बनेगी क्रिकेटर इशांत शर्मा की दुल्हनियां | cricketer ishant sharma engagement with varanasi girl pratima singh | Patrika News

काशी की यह बिटिया बनेगी क्रिकेटर इशांत शर्मा की दुल्हनियां

locationवाराणसीPublished: Jun 19, 2016 11:33:00 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

बनारस की बेटी और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह ने  इशांत शर्मा से की सगाई

pratima- ishant

pratima- ishant

वाराणसी. वाराणसी की प्रतिमा सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा से सगाई कर ली। इसी के साथ वाराणसी के नाम एक और ताज सज गया। टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज ईशांत शर्मा अब बनारस के दामाद बनेंगे । बनारस की बेटी और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से रविवार की दोपहर ईशांत ने दिल्ली के उप्पल आर्किड में सगाई कर ली। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य और चुनिंदा दोस्त ही मौजूद रहे।


प्रतिमा सिंह का परिवार खेल जगत से जुड़कर बनारस के नाम को दुनियां भर में रोशन करता रहा है। काशी की माटी को दुनिया में महकाने वाली ये बहनें देश विदेश में सिंह सिस्टर्स के नाम से मशहूर हैं वाराणसी के शिवपुर की रहने वाली पांच बहनों में प्रतिमा सबसे छोटी हैं। प्रतिमा का चयन 2006 में जूनियर भारतीय टीम में हुआ। 2008 में जूनियर टीम की कमान मिली। 2010 में प्रतिमा ने एशियाई खेलों में शिरकत की।

इसके अलावा 2006, 2007, 2009 और 2010 फिबा एशियाई चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतिमा की सबसे बड़ी बहन प्रियंका सिंह एनआईएस कोच हैं। दिव्या सिंह जूनियर इंडिया टीम की कोच हैं। प्रशांति सिंह और आकांशा सिंह भी देश के लिए खेल रही हैं। हालांकि इस सगाई समारोह में परिवार के सदस्य और दोस्त ही शामिल थे। पर जैसे ही काशी के लोगों को इस बारे में जानकारी मिली लोगों की खुशियों ठिकाना नहीं रहा। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो