scriptइस राशि के जातक पर आज बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता | Dainik rashifal 01 August 2019 horoscope Zodiac sign aaj ka rashifal | Patrika News

इस राशि के जातक पर आज बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

locationवाराणसीPublished: Aug 01, 2019 10:52:16 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

rashifal

rashifal


मेष राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ होगा। कुछ मेष राशि वाले लोगों को नए मौके के साथ-साथ परेशानियां भी मिल सकती है। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
वृषभ राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आपका दिन स्थिर और प्रभावशाली रहने वाला है। आज आपको किसी नई जगह की यात्रा का अनुभव मिल सकता है। प्रोपर्टी में निवेश के लिए आज का दिन शुभ है।
मिथुन राशिफल
इस राशि के जातक अगर आज किसी चीज के लिए आज योजना बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर लें। आज के दिन किसी भी फैसले को लेकर जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
कर्क राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन खास रहेगा। आज शुभ अवसर आपके सामने रहेंगे बस ठीक प्रकार से उनका चुनाव करना है। बस किसी की मदद करने से पहले अपने रास्ते सुनिश्चित करना न भूलें।
सिंह राशिफल
इस राशि के जातक पर आज भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी। आज के दिन सिंह राशि वाले लोगों को सफलता और आनंद की पूरी प्राप्ति होगी। इसके अलावा आज आपका नसीब भी अच्छे से काम करेगा।
कन्या राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज भगवान विष्णु आप पर प्रसन्न रहेंगे। नए अवसर और बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। हालांकि किसी से थोड़ा वाद-विवाद होने की सम्भावना है।
तुला राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी भी वरिष्ठ की बातों में नहीं आएं वह आपको भ्रमित कर सकता है। इसके अलावा अपने पुराने तौर तरीकों में बदलाव करिए।
वृश्चिक राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में सफलता के साथ-साथ शुभ परिणाम मिलने के पूरे आसार हैं। किसी भी कार्य के लिए की गई कोशिश काम लाएगी।
धनु राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन बेहत अच्छा होगा। आज भाग्य का साथ बना रहेगा। किसी भी क्षेत्र में किए गए प्रयास में शुभ अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही किसी कार्य के लिए पुरस्कार भी मिल सकता है।
मकर राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। आप किसी बात को लेकर पूरे दिन परेशान हो सकते हैं। दूसरी ओर किसी से धोखा मिलने की आशंका है। इसलिए सावधान रहने की आवश्यकता है।
कुंभ राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शानदार बीतेगा। आज का दिन हर क्षेत्र में आपके के लिए फायदेमंद साबित रह सकता है। घर में और बाहर सभी आप से खुश रहेंगे। दिन बेहद बेहतरीन गुजरेगा।
मीन राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ होग। नई दिशा में किसी कार्य के लिए उठाए कदम में प्रस्तावों के तमाम अच्छे सुझाव हासिल होंगे। बचत करने के मामले के लिए आज का दिन काफी शुभ है।

ट्रेंडिंग वीडियो