script10 October Aaj Ka Rashifal : नवरात्री के पहले दिन किन राशियों पर होगा माँ दुर्गा का आशीर्वाद, जानिए क्या हैं आज का राशिफल | Dainik Rashifal 10 October 2018 today Not good for these Zodiac sign | Patrika News

10 October Aaj Ka Rashifal : नवरात्री के पहले दिन किन राशियों पर होगा माँ दुर्गा का आशीर्वाद, जानिए क्या हैं आज का राशिफल

locationवाराणसीPublished: Oct 10, 2018 04:00:13 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

08 October 2018 Today Daily Horoscope on Shardiya Navratri : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, नवरात्री में किन राशियों पर होगा माँ दुर्गा का आशीर्वाद, किसकी खुलेगी किस्मत

Rashifal

Rashifal

मेष- इस राशि के जातक को आज थोड़ा पारिवारिक टेंशन हो सकता है। निराश होने से बचें। आज सब कुछ अपने सोचे हुए तरीके से होने की उम्मीद न रखें। गुस्सा ना करें। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। सेहत के प्रति सावधानी रखें, लापरवाही से दुर्घटना हो सकती है। कामकाज ज्यादा हो सकते हैं। काम पूरा करने में एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। आलस्य बढ़ सकता है।

वृष – इस राशि के जातक के साथ काम करने वाले या आसपास के लोग आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। सोच-समझकर काम करें। दुश्मनों से बचकर रहें। आप किसी स्थिति पर भावनाओं में बहकर कोई प्रतिक्रिया न दें। जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया करेंगे, तो आपके लिए समस्याएं पैदा हो सकती है। आज आप वाहन चलाते समय एक्स्ट्रा सावधानी रखें। कोई समस्या हो सकती है।

मिथुन-आप कोई भी बात सोच-विचार कर ही कहें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। यात्रा में परेशानियां रहेंगी। मनोरंजन से जुड़े फालतू खर्चे भी हो सकते हैं। आपका कोई दोस्त या साथ का व्यक्ति परेशान हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में विवाद की स्थिति बन सकती है। रोमांस के मामले में थोड़ी परेशानी भी आ सकती है।

कर्क-नौकरी और बिजनेस में किसी निवेश, लेन-देन या फैसले को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विवाद होने की संभावना है। आज आप सोच-समझकर ही बोलें। कुछ नया करने के चक्कर में न पड़ें। नया डिसीजन लेने में आपको परेशानी हो सकती है। जरूरी कामों के लिए नहीं चाहते हुए भी आपको कर्जा लेना पड़ सकता है।

सिंह- मन में किसी मामले को लेकर बेचैनी हो सकती है। मन भटक सकता है। आप लालच में पड़ कर खुद का भी नुकसान करवा सकते हैं। साथ काम करने वाले या आसपास के किसी व्यक्ति के बारे में आपको गलतफहमी हो सकती है।

कन्या-आज झूठ न बोलें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। किसी बिल के भुगतान में देरी हो सकती है। कोई मामला ज्यादा ही उलझ सकता है। अधिकारियों से बातचीत में सावधान रहें। कोई बात बिगड़ सकती है। पुराने मामले उजागर होने की भी संभावना है।

तुला-आसपास या साथ के लोगों से टकराव होने के योग हैं। अपने व्यवहार में किया गया बदलाव भी आपको परेशान कर सकता है। कुछ लोग आपकी राय से बिलकुल सहमत नहीं हो पाएंगे। दूसरों में दोष देखने से आपकी ही परेशानी बढ़ सकती है। अपने आसपास के लोगों से समर्थन और मदद नहीं मिल पाएगी।

वृश्चिक- इस राशि के जातक की आज कुछ लोगों से फालतू बातों पर तकरार होने की भी संभावना है। अपनी वाणी को नियंत्रण में नहीं रखने से आप ही परेशान हो सकते हैं। जिम्मेदारियां निभाने में मन नहीं लगेगा। आपके मन में कुछ असामान्य विचार भी आ सकते हैं। सरकारी कामकाज में कुछ समस्या हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद होने के योग हैं। पैसों के मामले में सावधान रहें। खर्चा बढ़ सकता है।

धनु-एक्स्ट्रा सावधानी का दिन है। जेब से पैसे निकालते समय और कुछ बोलते समय सावधानी रखें। आपकी इच्छाएं फालतू खर्चा करवा सकती है। नया कर्जा न लें। पैसों का कोई जोखिम भी लेने से बचें। सोच-समझकर बोलें। आपकी किसी बात के कारण विवाद भी हो सकता है। आज आप भावुक होंगे तो परेशानी में पड़ सकते हैं।

मकर-किसी भी मामले में आप उतावले होंगे तो इससे आपका ही नुकसान हो सकता है। ऑफिस में बॉस का विरोध न करें। बिना सोचे-समझे किए गए कामों से आपकी ही मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऑफिस में साथ का कोई व्यक्ति आपकी टेंशन बढ़ा सकता है। पैसों के मामलों में आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। इससे आपका ही मूड खराब होगा।

कुंभ-आज आपके व्यवहार से कोई नाराज हो सकता है। कुछ कामों में मन कम ही लगेगा। थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। बिना किसी से सलाह लिए आगे बढ़ने की कोशिश न करें। मन की बातें, अपने इरादे और योजनाएं किसी को न बताएं। लंबे समय की कोई योजना आज न बनाएं। किसी बात को लेकर जल्दबाजी भी न करें।

मीन-इस राशि के जातकों को आज आर्थिक हानि होने की सम्भावना है।कोई नया काम शुरू न करें। आपकी राशि के लिए चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में है। पैसा खर्चा करने में थोड़ा संयम रखें। डॉक्यूमेंट से जुड़ा कोई खास काम न करें। किसी की बात पर आंख बंद कर के भरोसा न करें। हर कदम सावधानी से ही बढ़ाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो