पलामू के रहने वाले थे युवक घटना के संबंध में दशाश्वमेध थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि शवों के मिलने के बाद की गई छानबीन में पता चला कि प्रियांशु कुमार सिंह (14) और अमन राज सिंह (15) झारखंड के पलामू जिले के बाराही थाना हुसैनाबाद के मूल निवासी थे। दोनों चचेरे भाई थए। वो रविवार को पीसीसी की परीक्षा में शामिल होने वाराणसी आए थे। दोनों लंका क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां रुके थे। वो कल शाम को घूमने के लिए निकले थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों किसी घाट पर स्नान के दौरान डूब गए और आज उनका शव अहिल्याबाई घाट पर उतराया मिला। थानाध्यक्ष ने बताया की दोनो युवकों के पिता संजय सिंह और बिपिन बिहारी सिंह वाराणसी पहुंच गए हैं। शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
तीसरा शव झांसी के युवक का थानाध्यक्ष ने बताया कि तीसरे शव की शिनाख्त योगेश कुमार सोनी (26) निवासी नई बस्ती, कटरा थाना गुरसराय जिला झांसी के रूप में हुई है। वो रविवार को भेलूपुर थाना क्षेत्र के जानकीघाट पर स्नान करते वक्त डूब गया था। उसके शव की तलाश में लगातार पुलिस रेस्क्यू कर रही थी।