script

पैरा ओलंपिक खिलाड़ी दीपा ने कहा खेल ने दिखाई जीने की नई राह

locationवाराणसीPublished: Oct 26, 2018 09:16:46 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

आईआईटी बीएचयू में खेल समारोह शुरू। 250 कॉलेज से 3000 प्रतिभागी ले रहे भाग।

 Deepa Malik Sardar Singh inaugurated IIT BHU Sports Festival

Deepa Malik Sardar Singh inaugurated IIT BHU Sports Festival

वाराणसी. आईआईटी बीएचयू में रंगा रंग कार्यक्रमों के बीच खेल समारोह 2018 का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन पैरा ओलंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक ने किया। इस मौके पर उन्होंने देश के 25 कॉलेजों से आए 3000 खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए खेल भावना से मैदान में उतरने की प्रेरणा दी। खेलों की महत्ता बताते हुए उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक पैरा ओलंपिक खिलाडी के रूप में खेल ने उन्हें जीने की नई राह दिखाई। इस मौके पर गेस्ट ऑफ ऑनर कुमारी सुषमा वर्मा व विशिष्ट अतिथि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने भी प्रतिभागियो का मनोबल बढ़ाया। सरदार सिंह ने प्रतिस्पर्धियों को शुभकामनाएं दी।
खेल समारोह के पहले दिन महिला वॉलीबॉल के कड़े मुकाबले में एनआईटी. त्रिची व आईआईटी बीएचयू. ने 2-0 के साथ मुकाबले जीते वहीं पुरुष वर्ग में आईआईटी बीएचयू.-अ व केएनआईटी सुल्तानपुर ने 2-0 से साथ मुकाबले जीते। फुटबॉल में केएनआईटी. सुल्तानपुर, बी.एस.एस.एस. भोपाल,वी.आई. टी. भोपाल ने 3-0 से एवं आई.आई.टी. बी.एच. यू.-अ ने 9-0 के साथ जीत हासिल की। क्रिकेट में इंवर्टिस, के. एन. आई. टी.,बिट्स पटना,एस.पी.ए. भोपाल एवं आई.आई.टी.(बी.एच. यू.) ने बाजी मारी।
कब्बडी एवं हैण्डबॉल के सभी मुकाबले बहुत ही रोमांचक रहे। कड़े मुकाबले के बाद हैण्डबॉल में एन आई. टी. त्रिची एवं आई.आई.टी.(बी.एच. यू.) ने जीत हासिल की। पुरुष कब्बडी में एन.आई. टी. त्रिची, बिट्स पटना, आई.सी.एफ.ए.ई. एवं वाई एम. सी. ए. ने बाजी मारी। महिला कब्बडी में जी.डब्ल्यू. ई.सी. ने जीत का परचम लहराया। संपूर्ण रूप से स्पर्धा का पहला दिन बहुत सफल रहा।
खेल समारोह के कन्विनर सौरभ और जनसंपर्क टीम की सदस्य इशिता हिंगर ने बताया कि समारोह में 21 अलग-अलग इवेंट होंगे। इसमें 250 कॉलेज से 3000 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। दूसरे दिन शनिवार के मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी शतरंज खिलाड़ी प्रवीण थिप्से और समापन समारोह के मुख्य अतिथि पहलवान सुशील कुमार व कुंजरानी देवी होंगी। बताया कि इस वर्ष 34 वीं बार स्पर्धा का आयोजन किया गया हैं।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कर रहे आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो प्रमोद कुमार जैन ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। आवाज़ NGO के सह संस्थापक वैभव गुप्ता ने उनकी संस्था एवं उसके अतुलनीय कार्य पर प्रकाश डाला। सभी अतिथियों एवं निदेशक को स्पर्धा 2018 को देने के लिए धन्यवाद स्वरुप स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। प्रो आरएस सिंह व प्रो ए. एस. के. सिन्हा डीन ऑफ अकादमिक अफेयर ने भी प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की।
आईआईटी.बीएचयू के प्रो आर. एस. सिंह, सचिव खेल परिषद्, संयोजक एवं सह संयोजक मौजूद थे। शुरुआत में सभी अतिथि एवं निदेशक का गुलदस्तों द्वारा सम्मान किया गया। इसके बाद मशाल हस्तांतरण समारोह की शुरुआत हुई जिसमे मशाल आई.आई.टी.बी.एच.यू. के होनहार एथलिट विद्यार्थियों को सौपी गई। सभी प्रतिभागियों ने सौहार्द की भावना से खेलने की शपथ ली। विश्व विख्यात कलाकारों द्वारा मलखम्ब का प्रदर्शन किया गया। उस रोमांचक प्रदर्शन को देख सभी दर्शक स्तब्ध रह गए।

ट्रेंडिंग वीडियो