scriptयह दीपावली इन राशियों के लिए होगी शुभ, लक्ष्मी और कुबेर की होगी विशेष कृपा | Deepavali zodiac special blessings of Lakshmi and Kuber | Patrika News

यह दीपावली इन राशियों के लिए होगी शुभ, लक्ष्मी और कुबेर की होगी विशेष कृपा

locationवाराणसीPublished: Oct 29, 2018 01:56:12 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

जानें कौन-कौन सी राशियों के जातकों का भाग्य चमक रहा है….

मां लक्षमी और कुबेर

मां लक्षमी और कुबेर

वाराणसी. आने वाली है दीपावली, हर किसी को है इसका इंतजार। लेकिन ब्रह्मांड में होने वाले परिवर्तन से कई राशियों पर पड़ने वाला है खास प्रभाव। इसमें कुछ ऐसी राशियां हैं जिनका भाग्य चमकने वाला है। यानी इन राशियों के जातकों पर मां लक्ष्मी और कुबेर दोनों की विशेष कृपा होने वाली है।

ज्योतिषाचार्य पंडित बृज भूषम दुबे के मुताबिक ग्रह-नक्षत्र समय-समय पर अपना घर बदलते रहते हैं। राशि परिवर्तन होता रहता है। इस परिवर्तन का संबंधित राशि के जातकों पर खास प्रभाव पड़ता है। इससे कोई बच नहीं सकता। किसी के जीवन में अच्छा सुयोग बनता है तो किसी के जीवन में कष्ट दायक होता है यह परिवर्तन। इसी से सुःख-दुःख, हानि-लाभ सब कुछ होता है। वह बताते हैं कि इस बार दीपावली पर तीन राशियों का भाग्योदय होने वाला है। इनके जीवन में अब सब कुछ अच्छा ही अच्छा होगा। दुःखों का अंत होगा। परिवार में खुशियां लौटेंगी। इस दीपावली को जिन राशियों पर मां लक्ष्मी और कुबेर प्रसन्न होने वाले हैं वो हैं…
मेष राशि -इस राशि के जातकों के लिए यह दीपावली बहुत ही खास होने वाली है। कारण, इस बार दीवाली पर इन जातकों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। राशि के लोगों को रुका हुआ धन वापस मिलना योग बन रहा है। कारोबारियों का जो व्यवसाय ठंडा पड़ गया था उसमें तेजी आएगी। बेरोजगार युवाओं के लिए भी यह दीपावली उत्तम है। रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग में जुटे लोगों के लिए भी दिन अच्छा आने वाला है।
सिंह राशि -इस राशि के जातकों को अचानक धन मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम होगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है और यह यात्रा लाभप्रद होगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। जातकअपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे और धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। बेरोजगारों के द्वारा किया गया प्रयास सार्थक होगा।
मीन राशि – इस राशि के जातकों को कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। कारोबार विस्तार करने का यह उचित समय है। कोई भी विचार ऐसा मन में बन रहा हो तो उसे इस दीपावली पर शुरू करें, नए कारोबार के लिए यह वक्त सबसे मुफीद है। मां लक्ष्मी की कृपा से कोई अच्छी सी नौकरी मिल सकती है। तरकी के साथ आमदनी में भी वृद्धि का योग है। यानी कुल मिलाकर इस राशि के जातकों का अच्छा समय आने वाला है। इनके सभी काम पूरे हो जाएंगे। परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो