उप मुख्यंत्री पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचे उप मुख्यमंत्री मौर्या शुक्रवार की देर शाम बनारस पहुंचे थे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करने के बाद शनिवार की सुबह चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा काल भैरव के दरबार में शीश नवाया। शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सबसे पहले काल भैरव मंदिर पहुंचे। उन्होंने काशी कोतवाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करके तेल अर्पित किया।
श्री काशी विश्वनाथ का किया दुग्धाभिषेक काशी के कोतवाल का दर्शन-पूजन करने के बाद डिप्टी सीएम का काफिला बाबा विश्वनाथ दरबार पहुंचा। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से षोडशोपचार पूजन और दुग्धाभिषेक किया। बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर मंगल कामना की। आचार्य तीर्थराज के आचार्यत्व में वैदिक ब्राह्मणों ने उप मुख्यमंत्री का विधि विधान से पूजन अर्चन कराया। मंदिर प्रशासन की ओर से उप मुख्यमंत्री का रुद्राक्ष की मालाऔर बाबा का चढ़ाया गया प्रसाद भेंट किया गया। उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान विश्वनाथ धाम का अवलोकन किया। श्रद्धालुओं की सुविधा की जानकारी भी ली। इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री मंदिर से रवाना हो गए। इस दौरान मंदिर प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे। वहां से डिप्टी सीएम सर्किट पहुंचे और माता विंध्यवासिनी के दरबार के लिए रवाना होने से पूर्व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और गंतव्य के लिए रवाना हो गए।