scriptDev Diwali 2023: विदेशी मेहमानों से सजेगी देव दीपावली की शाम, 70 देशों से आएंगे मेहमान, PM ने दी शुभकामना | Dev Diwali evening will be decorated with foreign guests PM extended best wishes | Patrika News
वाराणसी

Dev Diwali 2023: विदेशी मेहमानों से सजेगी देव दीपावली की शाम, 70 देशों से आएंगे मेहमान, PM ने दी शुभकामना

Dev Diwali 2023: धर्म की नगरी काशी में देव दीपावली का पर्व भव्य और दिव्य स्वरुप में मनाया जाता है। इस वर्ष इस आयोजन को देखने और काशी के आध्यात्म और संस्कृति को समझने और नजदीक से देखने के लिए भारत के 70 मित्र देशों के करीब 150 डेलीगेट्स वाराणसी पहुंच रहे हैं। इसके पहले अयोध्या में हुए भव्य दीपोत्सव में भी 70 देशों के एम्बेस्डर ने शिरकत की थी। वहीं मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने भी काशीवासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं दी है।

वाराणसीNov 26, 2023 / 03:21 pm

SAIYED FAIZ

Delegations from 70 countries will see the amazing beauty of the ghats on Dev Diwali

70 देशों के डेलिगेशन देखेंगे देव दीपावली पर घाटों की अद्भुत छटा

Dev Diwali 2023: वाराणसी में देव दीपावली का पर्व कल यानी 27 नवंबर को मनाया जाएगा। जहान्वी के तट पर होने वाले इस अद्भुत दीपोत्सव की तैयारी में जहां काशी का बच्चा लगा हुआ है। वहीं शासन स्तर पर भी इस आयोजन को भव्य मनाने की तैयारी की जा रही है। अयोध्या के दीपावली दीपोत्सव की तरह यहां भी लाखों दिये टिमटिमाएंगे। इसके अलावा ग्रीन आतिशबाजी और लेजर शो का भी भव्य आयोजन होगा। वहीं इसबार अयोध्या की तरह है 70 देशों के डेलिगेशन जिसमे कई देशों के राजदूत भी मौजूद रहेंगे वो वाराणसी पहुंच रहे हैं। इनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनताह सिंह भी देव दीपावली पर काशी में मौजूद रहेंगे। यहां वो क्रूज से गंगा में विहार कर घाटों की अलौकिक सुंदरता, पंचगंगा घाट का हजारा और लेजर शो के साथ ही साथ गंगा सेवा निधि, गंगोत्री सेवा समिति और अस्सी घाट पर होने वाली गंगा आरती को भी निहारेंगे।
इसके पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 107वें मन की बात के संस्करण में काशीवासियों को देव दीपावली की शुभकामना दी साथ ही यह भी कहा कि ‘मेरा मन करता है कि काशी की देव दीपावली जरूर देखूं, पर इसबार काशी नहीं जा पा रहा हूं, लेकिन मन की बात से लोगों को शुभकामनाए दे रहा हूं। यहां इस बार लाखों दिये जलेंगे, भव्य लेजर शो होगा और भव्य और अद्भुत गंगा आरती होगी, जिसे देखने लाखों पर्यटक काशी आएंगे।’
देव दीपावली पर जगमग होंगे 21 लाख दिये

काशी में देव दीपावली पर्व पर 21 लाख दिये काशी के गंगा घाटों पर जगमग होंगे। लगभग गंगा तट सहित 100 स्थानों पर दिये जलाने के लिए लगभग 31,500 लीटर तेल खर्च होगा जिसे बांटना शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा काशी के पंचगंगा घाट पर अहल्याबाई होल्कर द्वारा निर्मित हजारा ( जिसमें हजार दिये एक साथ हों) को जगमग किया जाएगा जिसके बाद काशी के गंगा तटों पर दिए जगमग होंगे। देव दीपावली की केंद्रिय समिति ने घाट किनारे रहने वाले लोगों से अपील की ही कि वो अपने घरों की विद्युत झालरों को रात 9 बजे के बाद जगमग करें ताकि नेचुरल रौशनी में घाट अपनी दिव्य छटा बिखरे सकें।
सीएम योगी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

काशी की अद्भुत देव दीपावली पर सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के रहने वाले हैं। यहां 70 देशों के डेलीगेट्स के साथ सीएम योगी और रक्षामंत्री भव्य आरती देखेंगे। ऐसे में काशी के प्रसिद्ध नमो घाट को वीआईपी जोन बनाया गया है। यहां आम पर्यटकों का प्रवेश निषेध किया गया है। सिर्फ वीआईपी पास से ही वहां इंट्री मिलेगी। इसके अलावा काशी के सभी घाटों पर सुरक्षा के भी मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं।
ATS कमांडो के हाथ में होगी सुरक्षा की जिम्मेदारी

काशी के गंगा तटों पर होने वाली भव्य आरती में विदेशी डेलीगेट्स की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार सतर्क है। ऐसे में कल होने वाले आयोजन में ATS कमांडो सुरक्षा की कमान संभालेंगे पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के अनुसार थल से नभ तक और जल में भी सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। सादेवेश में महिला और पुरुष की तैनाती की गई है।
https://youtu.be/rbDuurDOhqk

Hindi News/ Varanasi / Dev Diwali 2023: विदेशी मेहमानों से सजेगी देव दीपावली की शाम, 70 देशों से आएंगे मेहमान, PM ने दी शुभकामना

ट्रेंडिंग वीडियो