वाराणसी

Dhanteras 2017: घर के दरवाजे के बाहर करें यें 6 काम, होगी धनवर्षा

7 Photos
Published: October 10, 2017 07:01:53 am
1/7
धनतेरस के दिन भगवान धनवन्तरी का पूजा होता है। इस बार धनतेरस 17 अक्टूबर को 2017 को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन नए बर्तन, सोना-चांदी खरीदना शुभ माना होता है। वहीं वास्तु में घर-दुकान के मुख्य द्वार का विशेष महत्व होता है, इसलिए दिवाली पर मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए मुख्य द्वार की साफ-सफाई से लेकर दरवाजे को सजाने का खास ध्यान रखा जाता है। वास्तु के अनुसार, घर-दुकान के मुख्यद्वार के पास ये 6 चीजें रखने से देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है और घर-परिवार को पैसों से लेकर अच्छी सेहत तक सब कुछ मिलता है।
2/7
धनतेरस पर घर या दूकान के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पैरों के निशान लगाना बेहद शुभ माना जाता है। आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि पैरों की दिशा द्वार से अंदर आते हुए हो न कि बाहर जाते हुए। ये लगाने से घर या बिजनेस में कभी धन की कमी नहीं होती।
3/7
धनतेरस के मौके पर घर-दुकान के दरवाजे पर चांदी का स्वास्तिक लगाना शुभ फलदायक माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इससे घर में बीमारी नहीं आती। ऐसा न कर पाने पर लाल कुमकुम से भी स्वास्तिक बना सकते हैं।
4/7
मां लक्ष्मी के पैरों के निशान के अलावा घर या दुकान के मुख्य द्वार पर ओम बनाकर शुभ-लाभ लिखें। आपको बस इस बात का खयाल रखना है कि ये चिन्ह दरवाजे के पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही बनाएं। ऐसा करने से घर में बीमारी नहीं रहती और सबकी सेहत अच्छी बनी रहती है।
5/7
धनतेरस या दिवाली पर घर या दुकान के मुख्यद्वार के पास किसी बर्तन में पानी भरकर उसमें फूल डाल दें। पानी और फूल से भरे इस बर्तन को मुख्यद्वार की पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। इससे धनलाभ के अलावा घर के मुखिया को यश लाभ भी होता है।
6/7
दिवाली से पहले घर के दरवाजे पर सुंदर और कलरफुल तोरण बांधना चाहिए। यदि तोरण आम की पत्ती, पीपल या अशोक के पत्तों से बनी हो, तो और शुभ होता है। इन चीजों के तोरण बनाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती और घर में लक्ष्मीजी निवास करती हैं।
7/7
दिवाली पर घर या दुकान के मुख्यद्वार के ऊपर मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वो कमल के फूल पर विराजित हों। ऐसा करने से घर-परिवार को कई शुभ फल मिलते हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.