scriptबनारस बार वार्षिक चुनाव परिणाम घोषितः धीरेंद्र नाथ अध्यक्ष और रत्नेश्वर महामंत्री निर्वाचित | Dhirendra Nath President and Ratneshwar elected General Secretary of Banaras Bar Association | Patrika News

बनारस बार वार्षिक चुनाव परिणाम घोषितः धीरेंद्र नाथ अध्यक्ष और रत्नेश्वर महामंत्री निर्वाचित

locationवाराणसीPublished: Dec 16, 2021 09:07:09 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

बनारस बार के वार्षिक चुनाव का परिणाम गुरुवार शाम घोषित कर दिया गया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार धीरेंद्र नाथ शर्मा ने एकतरफा बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं महामंत्री पद पर रत्नेश्वर कुमार पांडेय विजयी घोषित किए गए हैं। बता दें कि सुबह 11 बजे तक ही अध्यक्ष पद के उम्मीदवार धीरेंद्र नाथ शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से बढ़त बना ली थी। ऐसे ही महामंत्री पद पर रत्नेश पांडेय भी शुरू से ही बढ़त बनाए रहे।

बनारस बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी

बनारस बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी

वाराणसी. बनारस बार के प्रतिष्ठित वार्षिक चुनाव के परिणाम की घोषणा गुरुवार शाम कर दी गई। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार धीरेंद्र नाथ शर्मा ने एकतरफा बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं महामंत्री पद पर रत्नेश्वर कुमार पांडेय विजयी घोषित किए गए हैं। अध्यक्ष और महामंत्री के उम्मीदवारों ने मतगणना शुरू होने के साथ ही अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढत बना ली थी।
बता दें कि मतगणना के लिए वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष निर्वाचन अधिकारी छत्रधारी सिंह व पर्यवेक्षक सौरभ श्रीवास्तव, दीनानाथ सिंह, एखलाक अहमद की देखरेख में गुरुवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले कड़ी सुरक्षा में चुनाव अधिकारी के सामने मतपत्र खोले गए। मतपत्रों के मिलान के बाद 10:30 बजे से गणना शुरू हुई। इसके पहले से ही प्रत्याशी, उनके समर्थक अधिवक्ता कचहरी में जम गए थे। जीत और हार के कयास लगाए जाने लगे थे। जिन प्रत्याशियों के मत अधिक होते, उनके पक्ष के अधिवक्ता उत्साह में नारे भी लगा रहे थे। दोपहर तीन बजे के करीब स्थिति स्पष्ट होने लगेगी।
बनारस बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी
यहां ये भी बता दें कि बुधवार को हुए मतदान में बनारस बार एसोसिएशन के 23 पदों के लिए 63 प्रत्याशी मैदान में थे। सुबह 10 से शाम तक चले मतदान में कुल मतदाता- 4645 में से 3579 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। यानी कुल 70 फीसद मतदान हुआथा।
गुरुवार शाम घोषित परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर धीरेंद्र शर्मा (1408 मत) ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अवधेश कुमा सिंह (674 मत) को पराजित किया। राम प्रवेश सिंह (434 मत) के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
चुनाव परिणाम इस प्रकार रहा
-वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनूप कुमा सिन्हा (921 मत) विजयी

10 साल से अधिक वकालत दो पद-
1- ओम त्रिपाठी (1124 मत) विजयी
2-मुन्ना लाल यादव-(1007 मत) विजयी

उपाध्यक्ष- 10 वर्ष से कम वकालत एक पद
1- आशीष सोनकर (869 मत) विजयी
कोषाध्यक्ष- सुनील दत्त मिश्रा-(1055 मत)

आय-व्यय निरीक्षक
मनोज कुमार शर्मा-(1641 मत)

महामंत्री
रत्नेश्वर कुमार पांडेय- (1096 मत)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो