scriptडिम्पल यादव के चुनाव को लेकर आई बड़ी खबर, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव | Dimple Yadav may Contest from Azamgarh Loksabha Seat in 2019 | Patrika News
वाराणसी

डिम्पल यादव के चुनाव को लेकर आई बड़ी खबर, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 का चुनाव दिलचस्प होने वाला है

वाराणसीFeb 24, 2019 / 11:34 am

sarveshwari Mishra

Dimple Yadav

Dimple Yadav

वाराणसी. आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बहुजन समाज पार्टी के साथ समझौता हो जाने के बाद समाजवादी पार्टी के बीच महागठबंधन के बाद अब सीटों का भी बंटवारा हो गया है। अब सबकी निगाह सीटों पर टिकी थी कि कौन सी सीट किसके पाले में जाने वाला है। लोकसभा चुनाव 2019 का चुनाव दिलचस्प होने वाला है। अब सीटों का बंटवारा हो चुका है तो वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल की 12 सीटों के उम्मीदवारों पर सबकी नजरे लग गई है। इस बार आजमगढ़ जिले की दो सीटों में एक-एक सीट पर दोनों पार्टियां लड़ेंगी। आजमगढ़ सीट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि इस सीट को बरकरार रखने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
आजमगढ़ लोकसभा सीट
लोकसभा चुनाव 2014 में सपा को आजमगढ़ सीट मिली थी। इस बार भी सपा को मिली है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को 340306 ने भाजपा के रमाकांत यादव 277102 को से हराया था। इस बार मुलायम के यहां से लड़ने की घोषणा के बाद पूर्व मंत्री बलराम यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, अखिलेश यादव और हवलदार यादव दावेदारी कर रहे हैं। एक राय न बनने पर सीट को बरकरार रखने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो