काशी में बन रहा दिव्य केदरनाथ धाम, प्रदेश की सबसे ऊंची दुर्गा प्रतिमा होगी स्थापित
वाराणसीPublished: Oct 17, 2023 09:51:49 pm
Durga Puja 2023: दुर्गापूजा में मिनी बंगाल बन जाने वाले काशी में इस वर्ष भव्य और दिव्य केदरनाथ धाम का भी दर्शन होगा। इस धाम में मां दुर्गा महिषासुर का वध करेंगी।


Durga Puja 2023
Durga Puja 2023: धर्म की नगरी काशी में दुर्गापूजा का त्यौहार आते है मिनी बंगाल की झलक दिखाई देने लगती है। शहर में भव्य दुर्गापूजा पंडाल बनाए जाते हैं। इसी क्रम में पिछले 44 वर्षों से नई सड़क स्थित सनातन धर्म इंटर कालेज में इस वर्ष भव्य और दिव्य केदारनाथ कॉरिडोर की झलक देखने को मिलेगी। इस पूजा पंडाल को भव्य तरीके से बंगाल के कारीगर बना रहे हैं। सभी बंगाल के मिदनापुर के रहने वाले हैं। काशी में सबसे अधिक मश्शूर इस पंडाल में इस वर्ष दवा किया जा रहा है कि यहां की प्रतिमा प्रदेश ऊंची प्रतिमा है।