scriptदीपावली पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि का योग, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, घर आएंगी मां लक्ष्मी | Diwali 2019 Puja time Shubh Muhurt puja vidhi auspicious date and time | Patrika News

दीपावली पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि का योग, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, घर आएंगी मां लक्ष्मी

locationवाराणसीPublished: Oct 16, 2019 05:05:53 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

पुष्य नक्षत्र का योग इस दीपावली को बेहद खास और शुभदायी बनाने जा रहा है।

Diwali 2019

Diwali 2019

वाराणसी. दीपावली दीपों का त्योहार है। इस दिन मां लक्ष्मी घर में आती हैं। मान्यता है कि जिस घर में रोशनी होती है मां लक्ष्मी वहीं निवास करती हैं। इस साल दीपावली 27 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दीपावली पर सर्वार्थ सिद्धि का योग बन रहा है। दीपावली पर देव, गुरु, बृहस्पति और न्याय के देवता शनि कृपा दृष्टि बरसाएंगे। पुष्य नक्षत्र का योग इस दीपावली को बेहद खास और शुभदायी बनाने जा रहा है।
पुराणों के अनुसार जब भगवान श्री राम रावण का वध करके अयोध्या वापस लौटे तो उस समय भगवान राम का अयोध्या वासियों ने उनका दीप जलाकर स्वागत किया था। जिसके बाद इस त्योहार को प्रत्येक साल दिवाली के रूप में मनाया (Celeberate Diwali) जाने लगा। दीवाली के त्योहार को असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। दीवाली के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के साथ -साथ भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है।
यह भी पढ़ें-

Dhanteras 2019: 25 अक्टूबर को पड़ रहा धेनतरस, इस शुभ मुहूर्त खरीदे ये चीजे, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा धन
https://www.patrika.com/varanasi-news/dhanteras-2019-25-october-shopping-muhurat-and-auspicious-puja-time-5228380/


दिवाली पर लक्ष्मी पूजा मुहूर्त – शाम 7 बजकर 15 मिनट से 8 बजकर 36 मिनट तक
प्रदोष काल- शाम 6 बजकर 4 मिनट से 8 बजकर 36 मिनट तकवृषभ काल- शाम 7 बजकर 15 मिनट से 9 बजकर15 मिनट तक दिवाली 2019 चौघड़िया / लक्ष्मी पूजा चौघड़िया 2019
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो