scriptदही के साथ भूलकर भी न खाएं ये पांच चीज, होगा ये बड़ा नुकसान | Do not eat five thing with curd News in hindi | Patrika News

दही के साथ भूलकर भी न खाएं ये पांच चीज, होगा ये बड़ा नुकसान

locationवाराणसीPublished: Oct 09, 2018 05:14:55 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

यह जितना फायदेमंद है उतना नुकसानदायक भी है

Curd

Curd

वाराणसी. दही अधिकतर लोग पसंद करते हैं और कई व्यंजन ऐसे भी हैं जो दही के उपयोग से बनाई जाती है। वैसे तो दही बेहद फायदेमंद होता है इसे कैल्शियम से लेकर लेटिक एसिड का अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर आप इसे सही ढंग से खाते हैं तो ये आपको बेहद फायदा पहुंचाएगा। डाइजेशन सुधारने के लिए इससे बेहतर और कुछ नहीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी है जो दही के साथ नहीं खानी चाहिए। इससे फायदे की जगह आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। क्योंकि इनको साथ खाने से शरीर में टॉक्सिन निकलने लगते हैं, जिससे पेट गड़बड़ होने से लेकर उल्टी आना, जी मचलाना जैसे रिजल्ट देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

आम के साथ दही
ये दोनों चीजें बहुत आम है लेकिन आपको दही के साथ आम नहीं खाना है। अगर आप इन दोनों को साथ में खाते हैं तो आपकी बॉडी में टॉक्सिन बन जाएंगे। क्योंकि इन दोनों की तासीर एक दूसरे से उल्टी होती है। दही ठंडा माना जाता है वही आम गर्म होता है।

चीज के साथ दही
चीज के साथ दही नहीं खाना चाहिए ये। आयुर्वेद में इन दोनों को साथ में खाने को बिलकुल मना किया गया है। इनको साथ में लेने से वॉडी पर निगेटिव असर होता है।

इडली डोसे के साथ दही
इडली बनाने के लिए ही दही का यूज किया जाता है लेकिन अगर दोनों को साथ में खाया जाए तो ये भी नुकसान करता है।


केले के साथ
केले के साथ दही लेने को भी मना किया गया है। अगर आप केले के साथ दही खाते हैं तो आपकी बॉडी पर इसका उल्टा असर होता है। अगर खाना ही है तो 2 घंटे बाद इसे खाना चाहिए।

उदड़ की दाल के साथ
उदड़ की दाल के साथ दही खाने से ये जहर बन जाता है। इसे भूलकर भी साथ में नहीं खाना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो