scriptअगर आपको है धन की कमी तो सोमवार को करें ये टोटके, हो जाएगें मालामाल | Do these tone totke on monday for luck and money | Patrika News

अगर आपको है धन की कमी तो सोमवार को करें ये टोटके, हो जाएगें मालामाल

locationवाराणसीPublished: Nov 26, 2018 04:44:49 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

धन की कमी है तो करें ये उपाय, बन जाएंगे करोड़पति

Money totke

Money totke

वाराणसी. हमारे जीवन में पैसों की विशेष जरूरत होती है। बिना इसके कोई भी कार्य संभव नहीं है। बहुत सारे घर में पैसा तो होता है लेकिन उतनी ही जल्दी खत्म हो जाता है। यदि आपको भी पैसों की परेशानियां है। कर्ज में दबे हुए हैं। बेवजह पैसा खर्च हो रहा है तो हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे टोटके जिसे करने के बाद घर में पैसों की कमी कभी नहीं होगी। इतना ही नहीं घर की नकारात्मक शक्तियां भी दूर चली जाएंगी। आइए हम बतादें की आपको करना क्या है-

आपको सोमवार के दिन सुबह उठकर किसी से कुछ न कहे। नहा धोकर पूजा घर में जाएं और दो गोली कपूर की ले लें। अगर आपके पूजा घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर है तो उसके सामने कपूर की दोनों गोलियों को रख दें और वहीं बैठ जाएं। फिर ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः इस मंत्र को लगभग 11 बार पढ़ें। मंत्र पढ़ते समय ध्यान रहे कि आपको किसी के बातों का उत्तर नहीं देना है। मतलब कोई आपको डिस्टर्ब न करे।

उसके बाद आप दोनो कपूर की गोलियों को एक कटोरी में रख लें। अगर कटोरा चांदी का है तो और शुभ होगा। कटोरी कपूर रखने के बाद उसपर दो बार फूंक मारे। उसके बाद उसे जलाकर पूरे घर में घूमा दें। ध्यान रहे कि घर में कपूर दिखाते समय कोई टोके न नहीं तो इसका असर नहीं होगा। कपूर दिखाने के बाद आप उसे पूजा घर में ले जाकर रख दें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो