scriptNavratri 2018: अष्टमी पर इस कलर का कपड़ा पहनकर करें पूजा, पूरी होगी मनोकामना | Do worship with Wear pink colour clothes on Navratri Durga Ashtami | Patrika News

Navratri 2018: अष्टमी पर इस कलर का कपड़ा पहनकर करें पूजा, पूरी होगी मनोकामना

locationवाराणसीPublished: Oct 17, 2018 11:08:47 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

अष्टमी के दिन पहने इस कलर का कपड़ा

Maha gauri

Maha gauri

वाराणसी. नवरात्रि हिंदू धर्म का एक विशेष त्योहार है। जो पूरे देश में मनाया जाता है। नवरात्रि साल में दो आता है एक चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि। हालांकि अभी शारदीय नवरात्रि चल रही है। यह नौ दिन का होता है। नवरात्रि 10 अक्टूबर से शुरू हुई है और आज नवरात्रि का आंठवा दिन है। इस दिन माता के भक्त अष्टमी का व्रत रखते हैं। कई लोग तो पूरे नौ दिन तक उपवास रखते हैं और नवमी में पारण करके अपना व्रत खोलते है। यह पर्व 18 अक्टूबर तक चलेंगे। नवरात्र में रंगों का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है जो लोग इस दौरान दिन के हिसाब से विशेष रंग के कपड़े पहनते हैं उन्हें विशेष लाभ मिलता है।

अष्टमी के दिन पहने इस कलर का कपड़ा
नवरात्रि के आंठवे दिन यानि अष्टमी को महागौरी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां गौरी को गुलाबी रंग बहुत पसंद है। इसलिए इस दिन गुलाबी रंग का कपड़ा पहनकर जो पूजा करता है उसे विशेष फल की प्राप्ति होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो