scriptपर्यावरण संरक्षण के लिए महिलाओं ने निकाली रैली, दिया नारा, “सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम” | Environment protection Awareness Rally in Aswari village | Patrika News

पर्यावरण संरक्षण के लिए महिलाओं ने निकाली रैली, दिया नारा, “सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम”

locationवाराणसीPublished: Jul 27, 2019 07:02:21 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

महिलाओ ने पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश निकाली रैली लोगों को पौध रोपण करने को किया जागरूकगांव को हरा भरा करने का लिया संकल्प

Environment protection Awareness Rally

Environment protection Awareness Rally

रोहनियां/ वाराणसी. लोक समिति और आशा ट्रस्ट ने मिल कर असवारी गांव में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाली। गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने प्राइमरी स्कूल और गांव में पौधरोपण करके गांव को हरा भरा रखने का संदेश दिया।
रैली में महिलाएं, धरती माता करे पुकार, कम हो बच्चे, पेड़ हो हजार, पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, सांसे हो रही हैं कम आओ बृक्ष लगाये हम। जल ही जीवन हैं, इसकी रक्षा करें, कुदरत करे यही गुहार, पेड़ो को न काटो बार – बार, आदि नारे लगा रही थीं। इतना ही नहीं, महिलाओं और बच्चों ने घर- घर जाकर फलदार व छायादार पौधे लगाए। साथ ही जिनके घरों में ये पौधे लगाए गए उन्हें इसे बचाने का संकल्प भी दिलाया।
Environment protection Awareness Rally
लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि मनुष्य को कम से कम अपने जीवन में पांच पौधे लगाना चाहिए। कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने का मात्र एक उपाय है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं।
कार्यक्रम का नेतृत्व लोक समिति की सोनी बेगम ने किया। जागरूकता रैली में मुख्य रूप से सरिता, अनिता, सोनी, अजीत भारद्वाज, संध्या, झगरुराम, मुन्नालाल, मैमुनिशा, तोता बेगम, तारा बेगम, आसमा, रीता, पुष्पा, मुन्नी तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल रहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो