scriptरेल यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, जानें प्रमुख ट्रेनें अब और कहां-कहां रुकेंगी | Express train new Stapage by railways | Patrika News

रेल यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, जानें प्रमुख ट्रेनें अब और कहां-कहां रुकेंगी

locationवाराणसीPublished: Mar 08, 2019 08:26:07 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

प्रयोग के तौर पर छह महीने के लिए की गई है व्यवस्था।

भारतीय रेल

भारतीय रेल

वाराणसी. रेल यात्रियों के लिए रेल प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। इसके तहत वाराणसी, गोरखपुर सहित पूर्वांचल के प्रमुख स्टेशनो से चलने वाली ट्रेनों को अब अब कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर भी रोका जाएगा जहां अभी तक इन ट्रेनो का स्टॉपेज नहीं था। यह व्यवस्था फिलहाल प्रयोग के तौर पर छह महीने के लिए लागू की जा रही है। प्रयोग सफल रहने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है या हमेशा के लिए इन स्टेशनों पर स्टॉपेज हो जाएगा। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी अशोक कुमार ने दी है।
प्रमुख ट्रेनें जिन्हें अब मिलेगा अतिरिक्त स्टॉपेज


– 12581 मंडुवाडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस 09 मार्च,2019 से कछवा रोड स्टेशन पर 22.56 बजे पहुंचकर 22.58 बजे छूटेगी।
– 12582 नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस 09 मार्च, 2019 से कछवा रोड स्टेशन पर 09.48 बजे पहुंचकर 09.50 बजे छूटेगी।
– 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 10 मार्च, 2019 से चौरीचौरा स्टेशन पर 06.00 बजे पहुंचकर 06.02बजे छूटेगी।
– 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 10 मार्च, 2019 से चौरीचौरा स्टेशन पर 18.10 बजे पहुंचकर 18.12 बजे छूटेगी।
– 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस 09 मार्च, 2019 से जखनिया स्टेशन पर 02.44 बजे पहुंचकर 02.46 बजे छूटेगी।
– 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस 09 मार्च, 2019 से जखनिया स्टेशन पर 01.46 बजे पहुंचकर 01.48 बजे छूटेगी।
– 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 09 मार्च, 2019 से माहपुर स्टेशन पर 11.20 बजे पहुंचकर 11.22 बजे छूटेगी।
– 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 09 मार्च, 2019 से माहपुर स्टेशन पर 17.47 बजे पहुंचकर 17.49 बजे छूटेगी।
– 15111 छपरा-वाराणसी सिटी इंटर सिटी एक्सप्रेस 09 मार्च, 2019 से सादात स्टेशन पर 07.29 बजे पहुंचकर 07.30 बजे छूटेगी।
– 15112 वाराणसी सिटी-छपरा इंटर सिटी एक्सप्रेस 09 मार्च, 2019 से सादात स्टेशन पर 19.25 बजे पहुंचकर 1.26 बजे छूटेगी।
– 55013 छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी 09 मार्च, 2019 से फतेहपुर अटवा हाल्ट स्टेशन पर 18.29 बजे पहुंचकर 18.30 बजे छूटेगी।
– 55134 वाराणसी सिटी-बलिया सवारी गाड़ी 09 मार्च, 2019 से फतेहपुर अटवा हाल्ट स्टेशन पर 18.54 बजे पहुंचकर 18.55 बजे छूटेगी।
– 55122 मंडुवाडीह-भटनी सवारी गाड़ी 09 मार्च, 2019 से सिधौना रामपुर हाल्ट स्टेशन पर 08.33 बजे पहुंचकर 08.34 बजे छूटेगी।
– 55123 भटनी-वाराणसी सवारी गाड़ी 09 मार्च, 2019 से सिधौना रामपुर हाल्ट स्टेशन पर 18.29 बजे पहुंचकर 18.30 बजे छूटेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो