scriptभोजपुरी के इन हॉट एक्ट्रेस के आज भी कायम हैं जलवे, फीस जानकर दंग रह जाएंगे आप | Five Bhojpuri Hot actress highest fee | Patrika News
वाराणसी

भोजपुरी के इन हॉट एक्ट्रेस के आज भी कायम हैं जलवे, फीस जानकर दंग रह जाएंगे आप

भोजपुरी की इन हॉट एक्ट्रेस की ये है फीस

वाराणसीOct 22, 2018 / 03:37 pm

sarveshwari Mishra

Amrapali Dubey

Amrapali Dubey

वाराणसी. बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की तरह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। जिस तरह बॉलीवुड के एक्ट्रेस अपना नेम-फेम बना रहे हैं वहीं भोजपुरी फिल्मों के एक्ट्रेस भी इनसे पीछे नहीं हैं। वहीं इन फिल्मों में काम कर रहे स्टार्स भी काफी मशहूर हो गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस भोजपुरी एक्टर्स अपनी फिल्मों के बजट से कहीं ज्यादा फीस लेते हैं। आज हम आपको ऐसी पांच भोजपुरी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने फिल्मों के बजट से ज्यादा फीस ली है।
आम्रपाली दुबे

आम्रपाली भोजपुरी फिल्मों की बेस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस की अवार्ड पा चुकी आम्रपाली दुबे सबसे ज्यादा मेहनताना लेने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं। साल 2014 में फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली आम्रपाली ने बेहद कम समय में काफी लोकप्रियता हासिल कर यह मुकाम पाया है। इनकी फीस 7 से 9 लाख रुपए हैं।
rani chatterjee
रानी चटर्जी

रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस हीरोइन हैं और वे मुंबई की रहने वाली हैं। रानी एक फिल्म करने के लिए 8 से 12 लाख रुपए लेती हैं। इनकी डेब्यू फिल्म थी ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’। ल 2003 में आई ये फिल्म भोजपुरी ब्लाकबस्टर थी। फिल्म में उनके हीरो थे मनोज तिवारी।
Monalisha
मोनालिसा

मोनालिसा भोजपुरी की 100 से अधिक फिल्म कर चुकी हैं। अभी ये स्टार प्लस के एक सीरियल नजर में काम कर रही हैं। इनकी फीस है 5 से 7 लाख रुपए है। बिग बॉस से बाहर आने के बाद मोनालिसा ने अपनी फीस बढ़ा दी थी।
Kajal raghwani
काजल राघवानी

‘पटना से पाकिस्तान’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस काजल राघवानी एक फिल्म के लिए 5 लाख से 6 लाख रुपए लेती हैं। काजल ने कई हिट फिल्मों जैसे ‘हुकूमत’, ‘पंचायत’, ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘चीरहरण’ में । इनकी फीस 5 से 6 छह लाख रुपए है।
Priyanka Pandit
प्रियंका पंडित

अपनी हॉट अदाओं की वजह से सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस प्रियंका पंडित की फीस भी लाखों में है। वह एक फिल्म के 4 लाख से 5 लाख रुपए लेती हैं। प्रियंका ‘जीना तेरी गली में’, ‘दीवानगी हद से’, ‘ए बलमा बिहार वाला-2’, ‘इच्छाधारी’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय कर चुकीं हैं। इनकी फीस 4 से 5 लाख रुपए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो