scriptपिकअप पलटने से चार मजदूर की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल | Four workers died due to pickup overturning in Varanasi | Patrika News

पिकअप पलटने से चार मजदूर की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

locationवाराणसीPublished: Dec 16, 2019 01:54:19 pm

Submitted by:

Devesh Singh

खंबे से टकराने के बाद पलटा वाहन, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Accident

Accident

वाराणसी. रोहनिया थाना क्षेत्र के तिलंगा में सोमवार को र्ददनाक हादसा हो गया है। मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से चार लोगों की मौत हो गयी है। मृतक में तीन महिलाएं व एक किशारे शामिल है। दुघटना में घायल एक दर्जन से अधिक लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में पहुंचाया है, जहां पर कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़े:-प्रीति ने गंगा में कूद कर दी थी जान, प्रेमी की सगाई होने पर उठाया यह कदम

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस और आहोपुर गांव से पिकअप में लगभग 40 महिलाएं व बच्चे सवार थे। सभी मजदूरी करने के लिए मिर्जापुर के रामगढ़ खैरा जा रहे थे। यह सभी मिर्च तोड़ाई का काम करते थे। मजदूरों को भरकर पिकअप अभी हरसोस से २२ किलोमीटर दूर तिलंगा पहुंचा था कि खंभे से टकरा कर पलट गया। कई मजदूर पिकअप के नीचे भी दब गये। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना देने के साथ घायलों की मदद शुरू की। हादसे में बवना फूलकुमारी (65),बावना (67), आशीष (14) व हरसोस की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इसमे से एक मौत इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जक्खनी मे इलाज के लिए भर्ती कराया है, जहां से कुछ गंभीर मरीजों को दूसरे जगह रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक व घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। घायलों में फुरपत्ती, कुमारी, राधा, सारधा, मीरा, मुन्नी, चन्दा, अन्नू, सरिता, सरोजा, उजाला, राहुल, शिला, सुमन आदि शामिल है। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार पिकअप रामगढ़ के किसी लक्ष्मीशंकर की है जिसे चालक अनिल यादव चला रहा था। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है, जिससे पता चल सके कि किन हालात में वाहन पलटा है।
यह भी पढ़े:-पत्नी की पहली विदाई नहीं हुई बर्दाश्त, युवक ने फांसी लगा कर दी जान
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो