scriptबनारस के इस व्यंजन पर फिदा हुए फ्रांस के राष्ट्रपति, नहीं भुलेंगे स्वाद, जानिए क्या है राज | France Emmanuel Macron liked Varanasi Indian food News in hindi | Patrika News

बनारस के इस व्यंजन पर फिदा हुए फ्रांस के राष्ट्रपति, नहीं भुलेंगे स्वाद, जानिए क्या है राज

locationवाराणसीPublished: Mar 13, 2018 12:29:35 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

फ्रांस के राष्ट्रपति को पसंद आया बनारसी चाट, जमकर की तारीफ

Pm modi Dinner

Pm modi Dinner

वाराणसी. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बनारस दौरे पर थे। पीएम मोदी के साथ मैक्रों ने नदेसर पैलेस में लंच किया। दोनों को यहां की डिश बहुत पसंद आई और खाने की जमकर तारीफ भी की। नदेसर पैलेस को पहले काशी स्टेट की नदेसरी कोठी कहते थे।
इस पैलेस में अंदर जाने के बाद डायनिंग टेबल पर दोनों नेताओं पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति ने सोने की थाली में राजशाही अंदाज में लंच किया। उनकी थाली में काफी सारे व्यंजन परोसे गए थे जिसमें वाराणसी की फेमस डिशेज भी शामिल थीं। जानकारी के मुताबिक मैक्रों ने सभी डिशेज को बनारसी चाट काफी चाव से खाई।
बता दें कि जिस पैलेस में फ्रांस के राष्ट्रपति ने भोजन किया उस नदेसर पैलेस में ठहरने के लिए एक रात का 60 हजार से 80 हजार तक का किराया लगता है। इसमें कुल 10 लग्जरी रूम हैं। रूम में गेस्ट को उनका नाम गढ़े गोल्ड के पेन-पेंसिल दिए जाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो