scriptGhosi By Election Result 2023 Akhilesh PDA work or Mayawati appeal cause a change? | Ghosi By Election Result 2023 : अखिलेश के PDA ने दिखाया कमाल या मायावती की अपील ने कर दिया फेरबदल ? | Patrika News

Ghosi By Election Result 2023 : अखिलेश के PDA ने दिखाया कमाल या मायावती की अपील ने कर दिया फेरबदल ?

locationवाराणसीPublished: Sep 08, 2023 03:56:05 pm

Submitted by:

SAIYED FAIZ

Ghosi By Election Result 2023 : घोसी में हुए उपचुनाव की काउंटिंग तेजी से हो रही है। 21 चरणों की मतगणना हो चुकी है। 21वें चरण की मतगणना में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दारा सिंह चौहान को पटखनी दे दी है। वहीं नोटा भी तीसरे नंबर बना हुआ है जो कुछ और ही संकेत दे रहा है।

Ghosi By Election Result 2023 Akhilesh PDA work or Mayawati appeal cause a change
Ghosi By Election Result 2023
Ghosi By Election Result 2023 : उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव के परिणाम आज आ रहे है। इसके अलावा पूरे देश में 5 अन्य सीटों पर भी उपचुनाव के परिणाम आज आएंगे पर पूरे देश की निगाह घोसी बाई इलेक्शन पर बनी हुई है। NDA और I.N.D.I.A. गठबंधन का पहला लिटमस टेस्ट माने जा रहे इस चुनाव में सपा प्रत्याशी एकतरफा भाजपा प्रत्याशी पर हावी होता दिखाई दे रहा है। 21 चरण की काउंटिंग के बाद सपा प्रत्याशी 24802 मतों से आगे चल रहे हैं। ऐसे में यहां अखिलेश यादव का PDA (P-पिछड़ा, D-दलित, A-अल्पसंख्यक) का फार्मूला काम करता दिखाई दे रहा है। वहीं तीसरे नंबर पर NOTA बना हुआ है। इसपर राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो बसपा सुप्रीमो मायवती की अपील का असर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा था की घरों से मत निकलीये और निकलिए भी तो नोटा का इस्तेमाल कीजिये। ऐसे में नोटा भी सपा के आगे जाने का एक फैक्टर हो सकता।

Ghosi By-Election 2023 Results Live | ग्राउंड जीरो से पत्रिका रिपोर्टर दे रहे हैं पल-पल की रिपोर्ट
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.