scriptGyanvapi ASI Survey Mosque Committee stopped the survey work | Gyanvapi ASI Survey : मस्जिद कमेटी ने रोका सर्वे का काम, दी ये दलील, अधिकारी भी नहीं निकाल पाए समाधान | Patrika News

Gyanvapi ASI Survey : मस्जिद कमेटी ने रोका सर्वे का काम, दी ये दलील, अधिकारी भी नहीं निकाल पाए समाधान

locationवाराणसीPublished: Sep 08, 2023 01:38:14 pm

Submitted by:

SAIYED FAIZ

Gyanvapi ASI Survey : ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के काम 4 अगस्त से चल रहा है, पर सर्वे का काम गुरुवार को अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने अवैधानिक बताते हुए रोक दिया। इस दौरान अधिकारियों ने बातचीत की पर को राह नहीं निकली और दिन भर सर्वे नहीं हो सका। शुक्रवार को भी ASI की टीम मस्जिद परिसर में है पर सर्वे का काम शुरू नहीं हो सका है।

Gyanvapi ASI Survey Mosque Committee stopped the survey work
Gyanvapi ASI Survey
Gyanvapi ASI Survey : ASI लगातार ज्ञानवापी परिसर का साइंटिफिक सर्वे कर रही है। इसी बीच अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने सर्वे को काम को रोक दिया है और विरोध शुरू कर दिया है। गुरुवार को रोका गया सर्वे आज शुक्रवार को भी नहीं शरू हो सका है। ASI की 29 सदस्यीय टीम तय समय पर ज्ञानवापी परिसर में पहुंची थी पर मुस्लिम पक्ष ने सर्वे का काम नहीं शुरू होने दिया। मुस्लिम पक्ष के अनुसार यह सर्वे का काम अवैधानिक तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। बता दें कि आज ही कोर्ट में ASI की याचिका पर सुनवाई भी है जिसमे उसने 56 दिन का समय और मांगा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.