Gyanvapi Case : जिला जज के सर्वे के आदेश खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में डाली अवमानना याचिका
वाराणसीPublished: Jul 23, 2023 09:23:42 am
Gyanvapi Case : जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने बीते शुक्रवार को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एसआई सर्वे के आदेश दिए थे। उन्होंने सील वजूखाने को छोड़कर सम्पूर्ण स्थल के सर्वे का आदेश दिया था, जिसके रिपोर्ट 4 अगस्त को कोर्ट में पेश करनी है।


Gyanvapi Case
Gyanvapi Case : ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सील वजूखाने को छोड़कर पूरे परिसर के आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया (ASI ) द्वारा सर्वे का आदेश जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश ने शुक्रवार को दिया था। इस आदेश के खिलाफ शनिवार को अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की है। मसाजिद कमेटी के अधिवक्ता के अनुसार जिला जज ने सर्वे का आदेश जो दिया है। सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है।