Gyanvapi Survey Live: गुंबद, तहखाने और श्रंगार गौरी स्थल की जांच के साथ पांचवें दिन का सर्वे समाप्त
वाराणसीPublished: Aug 08, 2023 07:20:26 pm
Gyanvapi ASI Survey Live: ज्ञानवापी सर्वे का आज 5वां दिन है। सुबह आठ बजे से सर्वे शुरू हो गया है। दोपहर में नमाज के वक्त सर्वे का काम रोका जाएगा, फिर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


Gyanvapi ASI Survey
Gyanvapi ASI Survey Live: ज्ञानवापी परिसर का सर्वे चल रहा है। हिंदू पक्ष का दावा है कि पश्चिमी दीवार की जांच से सच सामने आएगा। यह हिस्सा व्यास तहखाने से जुड़ा है। मां शृंगार गौरी मंदिर तक जाने और निकलने का रास्ता भी इसी तरफ से था। सर्वे में तमाम साक्ष्य मिलेंगे। इसीलिए पश्चिमी दीवार व उसके आसपास के क्षेत्र में सर्वे आगे बढ़ाया जा रहा है। एएसआई टीम ने सोमवार को ज्ञानवापी परिसर में पश्चिमी दीवार का सर्वे किया। मिट्टी के नमूने भी लिए। इसके जरिये भवन निर्माण की अवधि, उम्र आदि की जानकारी हासिल की जाएगी।