scriptहज जायरीनों के लिए अच्छी खबर, काशी से काबा की उड़ान का बदला वक्त | Hajyatra 2019 Varanasi Embarcation Plane Time Table Change | Patrika News

हज जायरीनों के लिए अच्छी खबर, काशी से काबा की उड़ान का बदला वक्त

locationवाराणसीPublished: Jun 22, 2019 03:37:23 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

UP हज सेवा समिति की मांग पर काशी से काबा की अब सीधी उड़ान

काशी से काबा की उड़ान (फाइल फोटो)

काशी से काबा की उड़ान (फाइल फोटो)

वाराणसी. मुकद्दस हज सफर पर जाने वाले जायरीनों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति की मांग मान ली गई है। अब उन्हें एक तो दोपहर में मिलेगी एयर इंडिया की फ्लाइट वह भी सीधे काशी से काबा के लिए।
बता दें कि मुकद्दस हज सफर 2019 मे वाराणसी इम्बार्केशन के हज जायरींनो को ले जाने की जिम्मेदारी एयर इंडिया को मिली है जिसका समय सुबह और सीधी उड़ान ना होने के कारण हज जायरींन काफी परेशान थे। ऐसे में जायरींनो की समस्या को उठाया उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति ने। उन्होने हज कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्य व वाराणसी इम्बार्केशन के कोआर्डीनेटर डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद से मांग की कि उड़ान का समय बदल कर दोपहर में किया जाय और सीधी उड़ान काशी से काबा हो। इस पर हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हाजियों की परेशानी को देखते हुए समय मे बदलाव किया है।
हज कमेटी ऑफ इंडिया के इस फैसले का उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति के अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद ने हज कमेटी के सदस्य जनाब डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद व हज कमेटी ऑफ इंडिया का शुक्रिया अदा किया है। संस्था के महासचिव मोहम्मद इमरान के बजरडीहा स्थित आवास पर हुई बैठक में सदस्य हाजी अब्दुल रहमान, हाजी जुनैद अली खान, हाजी रेयाज़ अंसारी, हाजी इक़बाल खान, सफीर अहमद, सेराज अहमद फारुकी, शब्बीर अंसारी, हामिद मुश्तफ़ा, मोहम्मद सलीम, शकील अनवर, मोहम्मद जीशान खान, एहतेशाम, इमरान खान, हाजी जावेद, अरकान सिद्दीकी आदि ने भी हज कमेटी के प्रति शुक्रिया अदा किया।
फ्लाइट नम्बर /दिनांक /समय

AI 5341/ 29-7-2019 11.00

AI 5351/ 30-7-2019 08.00
AI 5353/ 30-7-2019 13.30
AI 5355/ 30-7-2019 10.50

AI 5365/ 31-7-2019 08.00
AI 5367/ 31-7-2019 10.50
AI 5405/ 31-7-2019 12.40

AI 5407/ 01-8-2019 08.00
AI 5409/ 01-8-2019 11.00
AI 5411/ 01-8-2019 13.20
AI 5413/ 02-8-2019 08.20
AI 5415/ 02-8-2019 11.00
AI 5417/ 02-8-2019 13.30

AI 5419/ 03-8-2019 07.30
AI 5421/ 03-8-2019 11.00
AI 5423/ 03-8-2019 14.50

AI 5459/ 04-8-2019 08.00

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो