script

रविवार को होगा मोदी के मंत्रिमण्डल का विस्तार, पूर्वांचल के इस दिग्गज नेता को मिलेगी कैबिनेट में जगह

locationवाराणसीPublished: Sep 02, 2017 12:31:00 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

पीएम मोदी के मंत्रिमण्डल विस्तार के फेरबदल में ये चेहरा हो सकते हैं बाहर

Pm modi

पीएम मोदी

वाराणसी. पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमण्डल का विस्तार व फेरबदल रविवार को होगा। इस फेरबदल में यूपी के दो मंत्री कलराज मिश्र और महेंद्र नाथ पाण्डेय को हटाए जाने की चर्चा है और इनकी जगह बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी को शामिल किया जा सकता है। कलराज मिश्र के बिहार के राज्यपाल बनने की चर्चा चल रही है वहीं महेंद्र नाथ पाण्डेय को हाल ही में यूपी बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
 वर्तमान में बस्ती के सांसद हैं हरीश द्विवेदी 
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले सांसद हैं। भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। 2014 के चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की बस्ती सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए। 
उत्तर प्रदेश में बीजेपी अब ब्राह्णण और ठाकुरों के बीच समीकरण बैठाने की कोशिश कर रही है। हरीश द्विवेदी मध्यमवर्गीय ब्राह्णण परिवार से आते हैं। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला के तेलियाजोत (कटया) निवासी श्री हरीश द्विवेदी का जन्म 22 अक्टूबर 1973 को एक मध्यम वर्गीय ब्राह्मण परिवार में हुआ है। उनके पिता श्री साधुशरण दुबे जनता इंटर कालेज में शिक्षक रहे है।
 हर किसी से अलग करता है हरीश द्वविवेदी का जुझारु तेवर
सांसद हरीश द्विवेदी 1991 से 1994 तक वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख रहे है। वह 1996 तक प्रदेश सहमंत्री रहे है। बाद में वह अभाविप के विभाग संगठन मंत्री बने।1999 से 2003 तक प्रयाग में संभाग संगठन मंत्री रहे है । 2004 से 2007 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी के राजनीतिक सलाहकार रहे है। इस दौरान वह 2005 से 2007 तक भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री भी रहे। 2007 से 2010 तक भाजयुमों के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। वह 2010 से 2013 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश इकाई के भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला। उन्होंने भाजयुमों द्वारा सक्रिय रूप से तिरंगे यात्रा में भाग लिया था अनुराग ठाकुर और उन्हें अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ पठानकोट में हिरासत में लिया गया था । 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिला। 2013 से अब तक वह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं। 15 मार्च की देर रात लोकसभा प्रत्याशी के रूप में उनके नाम की घोषणा की गई।श्री हरीश द्विवेदी 43 वर्ष में सांसद का चुनाव लड़ा था। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के एक सदस्य के रूप में श्री हरीश द्विवेदी जुझारू तेवर के चलते भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। 2014 के चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की बस्ती सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए। लोकसभा क्षेत्र बस्ती से भाजपा प्रत्याशी के रूप में घोषित हरीश द्विवेदी के जुझारू तेवर ही उनको हर किसी से अलग करते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो