script

जब इस नेता ने प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की उठाई थी मांग, पार्टी ने किया था निलंबित

locationवाराणसीPublished: Jan 24, 2019 02:06:50 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

इलाहाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ता व पोस्टर ब्वॉय हसीब अहमद सालों से प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने के लिए मशक्कत कर रहे थे

priyanka Gandhi

priyanka Gandhi

वाराणसी. गांधी परिवार की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा का राजनीति में 23 जनवरी को दमदार एंट्री हुई। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए महासचिव नियुक्त किया है। इलाहाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ता व पोस्टर ब्वॉय हसीब अहमद सालों से प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने के लिए मशक्कत कर रहे थे। इसके लिए इन्हें दो बार निलम्बित भी कर दिया गया था।
इसलिए किया गया था निलम्बित
17 अगस्त 2013 को इलाहाबाद के आनंद भवन में पोस्टर ब्वॉय कहे जाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता ने एक पोस्टर लगाया था जिस पर प्रियंका गांधी की तस्वीर के साथ लिखा था कि….मैया रहती है बीमार, भैया पर बढ़ गया है भार, प्रियंका फूलपुर से बनो उम्मीदवार, पार्टी का करो प्रचार, कांग्रेस की सरकार बनाओ तीसरी बार।
दो बार पार्टी से किया गया था निलम्बित
प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने की मांग करने पर कांग्रेस कार्यकर्ता हसीब अहमद को दो बार पार्टी से निलम्बित भी कर दिया गया था। प्रियंका गांधी के राजनीति में कदम रखने पर हसीब अहमद ने खुशी जताई।
इसलिए प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने की मांग करते रहे कांग्रेस कार्यकर्ता
इलाहाबाद कांग्रेस के शहर सचिव और पोस्टर ब्वॉय हसीब अहमद प्रियंका गांधी को कांग्रेस में लाने की मांग यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कर रहे थे। 2009 में जब हसीब अहमद प्रियंका गांधी को अमेठी चुनाव प्रचार करते देखा था तभी से वह प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने की मांग कर रहे थे।

ट्रेंडिंग वीडियो