scriptहोली 2019: रंगों के साथ आपके त्योहार में चार चांद लगा देंगे होली के ये सुपरहिट गाने | Holi Special Song New bollywood evergreen new song holi ke geet 2019 | Patrika News

होली 2019: रंगों के साथ आपके त्योहार में चार चांद लगा देंगे होली के ये सुपरहिट गाने

locationवाराणसीPublished: Mar 16, 2019 01:24:33 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

होली पर ये गाने लगा देंगे चार चांद

Holi Special Song

Holi Special Song

वाराणसी. होली रंगों का त्योहार है। साथ ही खूब सारी मस्ती का भी। इस दिन लोग ढेर सारी मस्तियां करते हैं। लेकिन ऐसे में होली के गाने न हो तो त्योहार फीका पड़ जाता है। इस बार होली 21 मार्च को पड़ रही है। जिसकी तैयारी लोग अभी से शुरू कर दिए हैं। नये नये कुपड़े, तरह-तरह पकवान सभी की तैयारियां सबके घरों में शुरू हो गई है। 20 मार्च को होलिका दहन से अगले दिन होली खाली जाएगी। होली का मतलब केवल एक दूसरे को रंग लगाना नहीं होता है बल्कि ये पर्व नाच गाकर खूब सारा जश्न मनाने का है।

तो देर किस बात कि आप भी होली की तैयारी में जुट गए होंगे अगर नहीं तो अब जुट जाइए। और अगर आप होली की मस्ती में चार चांद लगाने के लिए होली के वो खास गाने ढूढ रहे हैं जो आपकी खुशी को दोगुनी कर दे । तो ऐसे गाने आपके लिए हम लेकर आए हैं। वैसे होली के पुराने गानों में जो खास बात है नये में नहीं तो आइए हम आपको उन्हीं पुराने एभरग्रीन गानों को लेकर आए हैं। जो सालों सालों से होली के मौके पर खूब सुने जाते हैं। ये गाने आपके होली सेलिब्रेशन में चार चांद लगा देंगे।
आज न छोड़ेंगे बस हमजोली…
यह गाना कटी पतंग का है। जो 1971 में बनी थी। लेकिन इसके गाने आज भी लोक उतने ही मन से सुनते हैं। इसमें राजेश खन्ना और आशा पारेख है। लतामंगेशकर और किशोर कुमार ने इस गाने को गाया है।

जोगी जी वाह…

नदियां के पार मूवी के इस गाने को होली स्पेशल ट्रैक में शामिल नहीं किया तो फिर क्या किया। ये एवरग्रीन होली स्पेशल गाना जब आप बजाएंगे तो ठुमके बिना कोई नहीं रह पाएगा।
होली के दिन दिल खिल जाते हैं…

यह गाना शोले मूवी का है जो 1975 में बनी है। लेकिन आज भी सबके दिलों पर राज करता है। इस गाने में हेमामालिनी और धर्मेंद्र हैं। इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया है।

अंग से अंग लगाना…

यह गाना डर मूवी का है। जो 1993 में बनी थी। इसमें जूही चावला और शनी देओल और शारूखखान हैं। इस गाने को भी होली में खूब सुना जाता है। इस गाने को अल्का याग्निक, सुदेश भोंसले और विनोद राठोड़ ने गाया है।

होली रे होली…

यह गाना पराया धन मूवी का है। यह 1971 में बना था। इस गाने में राकेश रोशन और हेमामालिनी हैं। इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो