scriptहोलिका दहन पर जरूर करें ये उपाय, बन जाएंगे धनवान, दूर होगी दरिद्रता | Holika Dahan Shubh Muhurt and date time puja vidhi upay for money | Patrika News

होलिका दहन पर जरूर करें ये उपाय, बन जाएंगे धनवान, दूर होगी दरिद्रता

locationवाराणसीPublished: Mar 11, 2019 04:02:51 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

इस दिन मनाया जाएगा होलिका दहन, इस उपाय से मिलेगा धन

ऐसा क्या हो गया कि इस बार दूल्हा नहीं बनेंगी महिलाएं

holi

वाराणसी. होली रंगों का त्योहार है। इसका हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। लेकिन इससे ज्यादा महत्व होलिका दहन का है। होली के पूर्व होलिका दहन पड़ती है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई का जीत का प्रतीक है। होलिका दहन के दिन कुछ उपाय किए जाते है, जिससे आर्थिक परेशानी दूर होती है और बुराई पर विजय की प्रप्ति होती है।

होली की राख को घर के चारों तरफ और दरवाजे पर छिड़के इससे नाकारात्मक शक्तियां घरों में प्रवेश नहीं करती। साथ ही सुख सृमृद्धि आती है।


होलिका दहन के पहले घर के सभी सदस्यों के शरीर पर सरसो का उबटन लगाएं। इससे जो मैल निकले उसे होलिका अग्नि में डालें। ऐसा करने से जादू-टोने का असर खत्म हो जाता है।

गाय के गोबर में जौ, अरसी, कुश मिलाकर छओटा उपला बना लें और इसे घर के मेन गेट पर लटका लें। इससे बुरी शक्तियों, टोने, टोटके से घऱ और घर के सदस्य सुरक्षित रहते हैं।

होलिका दहन के अगले दिन होली अग्नि की राख को माथे पर लगाएं। इसका सही तरीक है बाएं से दाएं ओर तीन रेख खींचे। ऐसा करने से 27 देवता प्रसन्न होते हैं। शास्त्र के अनुसार पहली रेखा महादेव, दूसरा रेखा महेश्वर और तीसरी रेखा शिव की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो