scriptलोकसभा चुनाव 2019- … तो आधी आबादी को नकारा तो पड़ जाएंगे मुश्किल में | If the Political Party's Neglect Women Voter May Be In Big Problem | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019- … तो आधी आबादी को नकारा तो पड़ जाएंगे मुश्किल में

locationवाराणसीPublished: Apr 15, 2019 03:55:19 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-2014 मे ही इन विधानसभा क्षेत्रो में महिला वोटरों ने दिखा दी थी ताकत-अबकी पुरुषों के मुकाबिल कुछ ही हैं कम
 

महिला मतदाता (प्रतीकात्मक)

महिला मतदाता (प्रतीकात्मक)

वाराणसी. लोकतंत्र के महापर्व में पार्टियां भले ही प्रत्याशी चयन में आधी आबादी को नजरंदाज कर दें, लेकिन जहां तक मतदान का सवाल है या सरकार या जनप्रतिनिधि चुनने का तो अगर किसी ने आधी आबादी को किया नजरंदाज तो पड़ सकते हैं मुश्किल में। खास तौर पर बनारस में तो यही स्थिति दिख रही है जहां पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की तादाद थोडी सी ही कम है।
बात अगर महिला मतदाता की हो रही है तो यह जान लें कि बनारस की महिला मतदाताओं में लोकतंत्र महापर्व को लेकर काफी उत्साह है। ये इसी बार नहीं बल्कि पिछले चुनाव में भी इन्होने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया था। दो विधानसभा में इन्होंने रिकार्डतोड़ मतदान किया था। इस बार भी महिलाओं ने कमर कस ली है।
बनारस में महिला व पुरुष मतदाता
महिला मतदाता-08, 01, 563
पुरुष मतदाता- 09, 95, 263
कुल मतदाता- 17, 96, 930

विधानसभावार महिला मतदाता
कैंट विधानसभा- 18, 2816
शहर उत्तरी- 17,4821
रोहनिया- 169156
सेवापुरी-125587

2014 में महिला मतदान में अव्वल
रोहनिया- 52 प्रतिशत
सेवापुरी- 48 प्रतिशत
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो