कभी-कभी परेशानियों का दौर ऐसा होता है जो हमारे परिवार पर गहरा प्रभाव छोड़ता है। काफी कोशिश करने के बाद भी हम परेशानियां हमारा पीछा नहीं छोड़ती। यहां ज्योतिष के अनुसार हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं, जिसे फॉलो कर आपके जीवन का हर संकट दूर हो सकता है।
हम सब जानते हैं, किन्नर की दुआ में बहुत ताकत होती है। माना जाता है कि, अगर कोई किन्नर आपको दिल से दुआ दे तो वो आपको जरूर लगती है। साथ ही इनके दुआ से हर तरह की विप्पत्ति दूर हो जाती है। इसलिए शादी, ब्याह और शिशु के जन्म आदि के साथ किसी भी शुभ
कार्य में इनका आना शुभ माना जाता है।
खुशी-खुशी किन्नर से मिल जाए ये एक चीज तो बदल जाएगी किस्मत अगर आपके पास भी पैसों कि किल्लत हो और अन्य परेशानी भी हो तो किन्नर से एक सिक्का वापस ले लें। अगर किन्नर आपको खुशी-खुशी एक सिक्का दे दें तो उसे अपने पर्स में हरे रंग के कपड़े में में लपेटकर रखें या तिजोरी में इसे रख दें, जहां किसी की नजर ना पड़ें। माना जाता है, कि किन्नरों में दैवीय कृपा होती है। ऐसा करने से उनकी दुआ आपको लगेगी औऱ हर तरह की परेशानी दूर हो जाती है।