scriptअगले 48 घंटे का यलो अलर्ट, बारिश ढ़ाएगी कहर? कोहरे से हुई दिन की शुरुआत | IMD UP Weather Prediction Heavy Rain Dense Fog Yellow Alert | Patrika News
वाराणसी

अगले 48 घंटे का यलो अलर्ट, बारिश ढ़ाएगी कहर? कोहरे से हुई दिन की शुरुआत

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में वाराणसी मंडल सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रविवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटी हुई है। वहीं तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है।

वाराणसीDec 24, 2023 / 08:54 am

SAIYED FAIZ

UP Wether Prediction Rain Forecast Dense Fog

IMD का येलो अलर्ट, कोहरे की चादर में लिपटे हैं शहर, क्या बारिश ढाएगी कहर?

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी ने पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम में परिवर्तन ला दिया है। ऐसे में IMD ने प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं की रफ्तार कम हुई है जिससे कोहरे ने अपनी चादर फैलानी शुरू कर दी है। इसी बीच आईएमडी ने 24 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो दिनों का येलो अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में यहां कुछ इलाकों में कोहरा रहने का पूर्वानुमान है। रविवार को वाराणसी मंडल में भी सुबह कोहरे के साथ हुई।
येलो अलर्ट बढ़ाएगा ठंड, क्या होगी बारिश?

उत्तर प्रदेश के आंचलिक मौसम विभाग लखनऊ से जारी स्टेट फोरकास्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अब मध्य क्षोभमंडल स्तर पर एक गर्त के रूप में मौजूद है। यह पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर मौजूद है। जो अक्षांश 36°N/ देशांतर 67°E और अक्षांश 6°N/ देशांतर र 72°E के बीच चल रहा है। ऐसे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार नहीं है लेकिन कहीं-कहीं घने कोहरे का फोरकास्ट है। इसके अलावा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान और आस बना हुआ है जो पूर्वी उत्तर प्रदेश को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे का डेंस फॉग का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बारिश का कोई फोरकास्ट नहीं है।
वाराणसी मंडल में आज का तापमान

पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी मंडल में भी IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। वाराणसी मंडल के वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में सुबह कोहरे के चादर में लिपटी हुई, हुई है। आईएमडी के अनुसार वाराणसी में रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री रहने का फोरकास्ट है। इसके अलावा गहरे घने कोहरे का भी फोरकास्ट है। वाराणसी में सुबह 7.45 बजे तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया है। आसमान से कोहरा छटने के बाद सूरज सामने था। इसके अलावा हवा की रफ्तार 5 किलोमीटर प्रतिघंटा है। गाजीपुर में भी तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया और हवा 3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। जौनपुर में 13 डिग्री तापमान और हवा 3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। चंदौली में 7.45 बजे तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा हवा की रफ्तार 5 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
https://youtu.be/VSMgouGG5tQ

Hindi News/ Varanasi / अगले 48 घंटे का यलो अलर्ट, बारिश ढ़ाएगी कहर? कोहरे से हुई दिन की शुरुआत

ट्रेंडिंग वीडियो