scriptKarva chauth 2019: करवा चौथ पर राशिफल के हिसाब से पहने कपड़े, मिलेगा अखण्ड सौभाग्यवती का वरदान | Karva chauth 2019 wear closed according to rashifal on karwa chauth | Patrika News

Karva chauth 2019: करवा चौथ पर राशिफल के हिसाब से पहने कपड़े, मिलेगा अखण्ड सौभाग्यवती का वरदान

locationवाराणसीPublished: Sep 22, 2019 03:46:13 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

अपनी राशि के अनुसार, सही रंग चुनकर वस्‍त्र पहनें तो यह और भी शुभ होगा

Karwa chauth

Karwa chauth

वाराणसी. हिंदू धर्म में महिलाएं पति की लम्बी उम्र के लिए कई सारे व्रत करती हैं उनमें से एक है करवा चौथ व्रत। सभी सुहागन महिलाएं इस व्रत का बेसब्री से इंतजार करती हैं। इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन निर्जला रहकर रात में चांद को देखकर अपने पति के हाथों से पानी और अनाज खाकर व्रत खोलती हैं। इस बार अगर आप चाहती है कि आपका रिश्ता और भी गहरा और प्यार भरा हो तो करवा चौथ के दिन अपनी राशि के अनुसार, सही रंग चुनकर वस्‍त्र पहनें तो यह और भी शुभ होगा।
मेष राशि
इस राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन लाल और गोल्‍डन कलर की साड़ी, लहंगा और सूट पहनकर पूजा करें तो उनके लिए यह व्रत ज्यादा फलदायी होगा।

वृष राशि
वृष राशि की महिलाओं के लिए सबसे शुभ रंग है सिल्‍वर और लाल। इस रंग की साड़ी, सूट या लंहगा पहनकर महिलाएं पूजा करें तो उन्‍हें पति का अधिक प्‍यार मिलेगा।
मिथुन राशि

इस राशि की महिलाओं को हरे रंग की साड़ी और हरे-लाल रंग की च‍ूड़ियां पहनकर चांद का दीदार करना शुभ फलदायी होगा। इससे उनके पति की आयु लंबी होगी और उनका व्रत सफल होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि की महिलाएं लाल-सफेद रंग की साड़ी और उसके साथ रंग-बिरंगी चूडि़यां पहनकर भगवान की पूजा करें और भगवान के भोग में भी सफेद बर्फी का प्रयोग करें तो उनका व्रत पूर्ण होगा और पति का दोगुना प्‍यार मिलेगा।
सिंह राशि

इस राशि की महिलाओं के पास कई ऑप्शन होते हैं। इन्‍हें लाल, संतरी, गुलाबी या फिर गोल्‍डन कलर के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे भगवान जल्‍दी प्रसन्‍न होंगे और आप दोनो में प्यार हमेशा बना रहेगा।
कन्‍या राशि
कन्‍या राशि वाली महिलाएं लाल-हरी या फिर गोल्‍डन कलर की साड़ी पहनें तो उनके दाम्पत्ति जीवन में मधुरता और बढ़ जाएगी।

तुला राशि

इस राशि की महिलाएं अगर लाल, सिल्‍वर-गोल्‍डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें तो अधिक शुभ होगा। पति का प्रेम और साथ अधिक मिलेगा।
वृश्चिक राशि
इस राशि की महिलाएं अगर लाल, मैरून या गोल्‍डन रंग की साड़ी या लहंगा पहनकर पूजा करें तो पति-पत्‍नी के बीच प्‍यार में और भी बढ़ेगा।

धनु राशि
इस राशि की महिलाएं पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करें तो भगवान उनकी मनोकामना जल्‍द पूरी करेंगे।
मकर राशि

मकर राशि की महिलाओं के लिए सबसे शुभ रंग है इलेक्ट्रिक ब्‍लू। इस रंग के कपड़े पहनकर चांद की पूजा करने से महिलाओं पर भगवान ज्यादा खुश होते हैं और उनकी मनचाही मुराद पूरी हो जाती है।
कुंभ राशि

ऐसी महिलाओं को नेवी ब्‍लू या सिल्‍वर कलर या फिर दोनों मिक्‍स कलर के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे उनके गृहस्‍थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और पति-पत्‍नी में प्‍यार भी बढ़ेगा।

मीन राशि

इन महिलाओं को लाल रंग या फिर गोल्‍डन कलर या दोनों मिक्‍स कलर के कपड़े पहनना शुभ होगा। ऐसा करने से वह अखंड सौभाग्‍यवती होंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो