scriptकरवाचौथ पर 70 साल बाद बन रहा यह अद्भुत संयोग, महिलाएं इस दिन न करें ये काम | Karwa chauth 2019 Amazing coincidence after 70 year do not this thing | Patrika News

करवाचौथ पर 70 साल बाद बन रहा यह अद्भुत संयोग, महिलाएं इस दिन न करें ये काम

locationवाराणसीPublished: Sep 20, 2019 05:48:36 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

करवाचौथ पर इस वजह से बन रहा शुभ संयोग

Karwa chauth

Karwa chauth

वाराणसी. करवाचौथ पर इस बार शुभ योग बन रहा है। इस दिन रविवार होने के कारण इसका महत्व बढ़ गया है। यह शुभ संयोग 70 साल के बाद आया है। इस बार रोहिणी नक्षत्र और मंगल का योग एक साथ आ रहा है। ज्योतिष के मुताबिक यह योग करवाचौथ को और अधिक मंगलकारी बना रहा है। इससे पूजन का फल हजारों गुना अधिक होगा।

करवाचौथ पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग होना अपने आप में एक अद्भुत योग है। चंद्रमा में रोहिणी का योग होने से मार्कण्डेय और सत्यभामा योग बन रहा है। यह योग चंदमा की 27 पत्नियों में सबसे प्रिय पत्नी रोहिणी के साथ होने से बन रहा है। पति के लिए व्रत रखने वाली सुहागिनों के लिए यह बेहद फलदायी होगा। ऐसा योग भगवान श्रीकृष्ण और सत्यभामा के मिलन के समय भी बना था।
करवा चौथ की पूजा से पहले और बाद में भजन-कीर्तन जरूर करें। इससे वातावरण में सकारात्मकता आती है और पूजन का पूर्ण फल मिलता है। इसके चलते करवाचौथ की कथा ध्यान से सुनें क्योंकि इससे आपको ज्ञात होगा की ये व्रत केवल नई नवेली दुल्हन की तरह सजने-संवरने का व्रत नहीं है बल्कि भारतीय पतिव्रता महिलाओं के जीवन को नई दिशा प्राप्त हुई थी।
इस दिन न करें ये काम
न पहने इस रंग के कपड़े
संभव हो तो लाल रंग के कपड़े ही पहनें क्योंकि लाल रंग गर्मजोशी और मनोबल बढ़ाता है। साथ ही लाल रंग प्यार, रोमांस और पैशन का प्रतीक माना जाता है। लाल रंग में महिलाएं अधिक सुंदर और आकर्षित दिखती हैं एवं सबके आकर्षण का केंद्र बिंदू बनती हैं। नीले, भूरे और काले रंग के कपड़े न पहनें क्योंकि ये अशुभता के प्रतीक हैं। ये रंग ओजस्विता कम करता है, अवसादकारक एवं उत्पीड़क बोझ देने वाले होते हैं।

यह काम बिल्कुल न करें
सुई धागे, कैंची अथवा सेफ्टीपिन का प्रयोग न करें। सोए हुए व्यक्ति को न उठाएं। निंदा-चुगली न करें। रूठे को मनाने न जाएं। कुछ महिलाएं इस दिन समय व्यतित करने के लिए जुआ खेलती हैं। व्रत रखकर ऐसा काम करना आप स्वयं विचार करें कहां तक सही है।

ट्रेंडिंग वीडियो