scriptलोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं किन्नर अखाड़ा प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी! जानिये किस सीट से | Kinner Laxmi Narayan Tripathi May Contest Lok Sabha Election | Patrika News

लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं किन्नर अखाड़ा प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी! जानिये किस सीट से

locationवाराणसीPublished: Mar 25, 2019 10:23:01 pm

माना जा रहा है कि एकाध दिन बाद स्पषट हो जाएगा कि वह चुनाव लड़ेंगी या नहीं।

Kinner Laxmi Narayan Tripathi

किननर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी

वाराणसी. किन्नर अखाड़ा प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने इसके संकेत भी दिये हैं हालांकि वह किसी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में आएंगी या फिर निर्दल ही लड़ेंगी यह तय नहीं है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक वह बीजेपी और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत के लिये दिल्ली के लिये रवना भी हो चुकी हैं। एकाध दिन बाद यह स्पष्ट जो जाएगा कि उनका फैसला क्या होगा। 28 मार्च को वह फिर प्रयागराज पहुंचेंगी और माना जा रहा है कि वह उस समय अपने चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान भी कर सकती हैं।
मीडिया की खबरों में उनके कथित वायरल वीडियो का भी हवाला दिया जा रहा है, जिसमें जिसमें कथित तौर पर उन्होंने कहा है कि प्रयागराज की जनता ने उन्हें प्यार और सम्मान दिया है। जनता चाहती है कि वह चुनाव लड़ें तो वह लड़ सकती हैं। अगर जनता चाहेगी तो वो उनके प्यार का सम्मान करेंगी। हालांकि पत्रिका को वायरल वीडियो नहीं मिला है। सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी प्रयागराज और किन्नर अखाड़े की भवानी का फूलपुर सीट से चुावव लड़ना तय है। इस बाबत जब पत्रिका ने सीधे लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से फोन पर बात करनी चाही तो सम्पर्क नहीं हो सका।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो