scriptजानिए कौन है अशोक त्रिपाठी, जिन्हें मायावती ने लोकसभा चुनाव में दिया है टिकट | Know about ashok tripathi who will contest from pratapgarh Seat | Patrika News

जानिए कौन है अशोक त्रिपाठी, जिन्हें मायावती ने लोकसभा चुनाव में दिया है टिकट

locationवाराणसीPublished: Feb 02, 2019 02:32:56 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

मायावती ने प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से अशोक त्रिपाठी को घोषित किया बसपा का उम्मीदवार, पूर्वांचल की एक और सीट पर बसपा का लड़ना लगभग तय माना जा रहा है

mayawati

mayawati

वाराणसी. 2019 लोकसभा चुनाव के नजदीक आते देख सभी दलों की सरगर्मी तेज हो गई। सभी दल प्रत्याशियों के नाम भी सामने आने लगे हैं। वहीं सपा-बसपा गठबंधन ने भी अपने प्रत्याशियों के नाम भी सामने लाना शुरू कर दी है। पूर्वांचल की एक और सीट पर बसपा का लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। यह सीट पूर्वी उत्तर प्रदेश की वीवीआईपी लोकसभा प्रतापगढ़ है । सूत्रों के मुताबिक यह सीट बसपा के खाते में गयी है और यहां से बहुजन समाज पार्टी की ओर से अशोक त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। यहां सपा-बसपा गठबंधन की लड़ाई केवल भाजपा से ही नहीं बल्कि राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल से भी होगी। अशोक त्रिपाठी ने मायावती से मुलाकात कर ली है। जिसका चार तारीख को ऐलान हो जाएगा।
जानिए कौन है अशोक त्रिपाठी
अशोक त्रिपाटी 2017 में प्रतापगढ़ सदर विधानसभा से बसपा के टिकट पर विधायकी का चुनाव लड़ चुके हैं। वह तीसरे नबंर पर रहे। इस बार इनपर बसपा दांव आजमा रही है। बतादें कि यह सीट इस बार बसपा के खाते में गई है। बहुजन समाज पार्टी ने अशोक त्रिपाठी को प्रतापगढ़ लोकसभा प्रभारी बना दिया है औऱ वह मायावती से मिलकर वापस भी लौटे हैं। बसपा का प्रभारी ही प्रत्याशी होता है। इस बार भी बसपा इन्हीं पर दांव खेलेगी ऐसा सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बहुजन समाज पार्टी ने अशोक त्रिपाठी को प्रतापगढ़ लोकसभा प्रभारी बना दिया है और वो अभी-अभी मायावती से मिलकर वापस लौटे हैं। बसपा में प्रभारी ही प्रत्याशी होता है ऐसा कहा जाता है और देख जाता रहा है। उन्हें प्रभारी बनाए जाने के बाद बसपा-सपा खेमे में खुशी की लहर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो