scriptमोदी सरकार में मंत्री बन सकते हैं पूर्वांचल से जीते ये सांसद, जानिये सबके नाम | Know about BJP MPs Who Join Narendra Modi Cabinet | Patrika News

मोदी सरकार में मंत्री बन सकते हैं पूर्वांचल से जीते ये सांसद, जानिये सबके नाम

locationवाराणसीPublished: May 26, 2019 02:36:33 pm

लोकसभा चुनाव में महाविजय के बाद अब सबकी निगाहें मोदी मंत्रीमंडल पर टिकी हैं।

Narendra Modi Amit Shah

नरेन्द्र मोदी अमित शाह

वाराणसी. 2014 से भी प्रचंड जीत के साथ मोदी सरकार 2019 में फिर वापस आ गयी है। अब चर्चा इस बात की है कि बेहद मजबूत मोदी सरकार का कैबिनेट कैसा होगा। इसमें किन चेहरों को जगह मिलेगी, क्या पिछली सरकार के कुद मंत्री दोहराए जाएंगे, उनके विभाग बदलेंगे या फिर सांसदों के टिकट की तरह उन्हें कुछ नए चेहरों से रिप्लेस कर दिया जाएगा। सबकी निगाहें इस बात पर भी टिकी हैं कि यूपी से कितने मंत्री बनाए जाएंगे, क्योंकि इस बार भी बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें यूपी से ही जीती हैं। यहां उसके सहयोगी अपना दल को भी दो सीटें मिली हैं। हालांकि मोदी सरकार के खास मंत्री मनोज सिन्हा चुनाव हार चुके हैं।

माना जा रहा है कि इस बार पूर्वांचल से जीतने वाले सांसदों को मोदी सरकार अपने कैबिनेट में खास जगह दे सकती है। इसमें सबसे पहला नाम डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय का लिया जा रहा है जिन्होंने 2014 के बाद दूसरी बार चंदौली लोकसभा से चुनाव जीता है और प्रदेश में इस समय पार्टी का ब्राहृमण चेहरा भी हैं। इनके अलावा दूसरा नाम जो लिया जा रहा है कि वह हैं पूर्वांचल के फतेहपुर से सांसद साध्वी निरंजन ज्योति का, जो इसेक पहले भी मंत्री रही हैं। चर्चा यह भी है कि मनोज सिन्हा को एक बार फिर मोदी सरकार के कैबिनेट में जगह मिल सकती है, हालांकि अगर ऐसा होता है तो उन्हें राज्यसभा के जरिये सदन भेजे जाने पर विचार हो सकता है।
राजनाथ सिंह मोदी के मंत्रीमंडल का हिस्सा बने रहेंगे। हालांकि वो लखनऊ से चुनाव जीते हैं, लेकिन वह आते पूर्वांचल से ही हैं। इसके अलावा पूर्वांचल से आने वाली योगी सरकार की मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को भी मंत्रीमडल का तोहफा मिल सकता है। इनके अलावा सहयोगी दल अपना दल के खाते में क मंत्रालय जाना तय है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस बार अनुप्रिया पटेल का कद मोदी सरकार बढ़ा सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो