scriptBig change in congress: सोनिया गांधी की करीबी इस युवा महिला नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें कौन हैं ये महिला | Know about Congress new leader of UP Legislature Party Aradhana Mishra | Patrika News

Big change in congress: सोनिया गांधी की करीबी इस युवा महिला नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें कौन हैं ये महिला

locationवाराणसीPublished: Oct 08, 2019 01:39:31 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

Big change in congress: पूरी तरह से समाज सेवी में जु़टी हैं दो दशक सेकई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्री सम्मान से नवाजा जा चुका हैपूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए भी कर चुकी हैं कामयूपी के कद्धावर नेता की हैं बेटी

आराधना मिश्रा मोना

आराधना मिश्रा मोना

वाराणसी. कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश कांग्रेस टीम में बदलाव के लिए वक्त तो लिया पर माना जा रहा है कि अब तक सबसे संतुलित व जमीन पर उतर कर काम करने वालों को टीम में जगह दी है। वो चाहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी हो या विधानमंडल दल। इसी के तहत एक ऐसी युवा महिला को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है जो पारंपरिक रूप से कांग्रेसी हैं। उनके पिता का यूपी कांग्रेस में अच्छा खासा रसूख है। विपक्षी दलों में भी उनका सम्मान है। ये महिला अपने काम की बदौलत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी काफी करीबी हैं।
इस युवा महिला को अब नवोदित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू की जगह विधानमंडल दल के नेता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह महिला और कोई नहीं आराधना मिश्रा मोना हैं। आराधना मूल रूप से शीतला मऊ, लालगंज अझारा, प्रतापगढ की मूल निवासी हैं। पूर्वांचल के ब्राह्मण परिवार में अप्रैल 1974 में इनका जन्म हुआ। समाज सेविका हैं। वह कॉमर्स की स्टूडेंट रहीं बीकॉम किया फिर एमबीए किया। पिछले 19 साल से यह उत्तर प्रदेश कांग्रेस की सेवा कर रही हैं। वह अच्छी वक्ता के साथ एक कुशल टीम लीडर भी हैं। टीम प्रबंधन में महारत हासिल है।
ये भी पढें- अजय लल्लू बने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, जानें विस्तार से कौन हैं लल्लू

आराधना दरअसल यूपी के कद्धावर नेता प्रमोद तिवारी की बेटी औरअम्बिका मिश्रा की पत्नी हैं। दो बच्चों, एक बेटा एक बेटी की मां हैं। आपकी पसंदीदा हिरोइन हैं नगमा और हीरो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर। शुद्ध शाकाहारी हैं मोना।
मोना ने अपना राजनीतिक जीवन स्थानीय निकाय चुनाव से शुरू किया। वह लगातार तीन बार (2001- 2006, 2006-2011, 2011-2014) प्रतापगढ के रामपुर संग्रामगढ ब्लॉक से ब्लाक प्रमुख रहीं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य निगरानी और सतर्कता समिति की सदस्य की जिम्मेदारी संभाली। वह उत्तर प्रदेश चुनाव मीडिया अभियान समिति 2012 की सक्रिय सदस्य भी रहीं और राहुल गांघी के लिए मीडिया की राजनीतिक जिम्मेदारी भी संभाली।
उन्हें 2008 में विकलांगं के उत्थान के लिए काम करने की खातिर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह कई अंतर्राष्ट्रीय कामयाब पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी हैं। राज्यपाल बीएल जोशी ने उन्हें सामाजिक कार्य व मीडिया के लिए विशेष योगदान की खातिर जगदीश नारायण मिश्र पुरस्कार से सम्मानित किया था। 2010 में मॉरिशस के राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ द्वारा PURVAIYA SAMMAN से सम्मानित हुईं।
वह कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षण संस्थान संचालन भी कर रही हैं। इसके अलावा विकलांगों की जरूरत पूर्ति की खातिर सरयू समाज कल्याण संस्थान से जुड़ी हैं। सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय व उत्तर प्रदेश सरकार के सामाजिक विकास कार्यक्रम से भी जुड़ाव है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो