बनाने के लिए सामग्री
दो छीला हुआ सेब कश कर कर लें
छोटी कटोरी से आधी कटोरी चीनी
मलाई तीन चम्मच
काजू पांच दाना बारीक कर लें
बादाम पांच
छोहाड़ा दो
किसमिस आठ
इलायची चार दाना
कटा हुआ नारियल 25 ग्राम
चार या पांच तुलसी के पत्ते
दो छीला हुआ सेब कश कर कर लें
छोटी कटोरी से आधी कटोरी चीनी
मलाई तीन चम्मच
काजू पांच दाना बारीक कर लें
बादाम पांच
छोहाड़ा दो
किसमिस आठ
इलायची चार दाना
कटा हुआ नारियल 25 ग्राम
चार या पांच तुलसी के पत्ते
बनाने की विधि- गैस जलाकर कड़ाही को दो मिनट तक गर्म हो जाने दें। कड़ाही में तीन चम्मच देशी घी डालें, कुछ सेकंड गर्म करने के बाद उसमें सेब का कश डाल दें। थोड़ी देर तक सेब का पानी जल जाने के बाद उसमें तीन चम्मच मलाई डाल दें। सेब का कश और मलाई थोड़ी देर तक मिल जाये तो अब चीनी डाल दें। चीनी डालने के बाद सेब का कश, मलाई और चीनी की चासनी को अच्छे से पकने दें। मिल जाने के बाद हलवा को लाल हो जाने तक पकाते रहें। अब इसमें सूखे मेवे डाल कर अच्छे से मिला दें। बस इतनी मेहनत मे आपका सेब का हलवा बनकर तैयार हो जाता है।