scriptKarwa Chauth 2019 : जानिए कब है करवा चौथ, और क्या है इसके चांद का महत्व | know when karwa chauth vrat and importance chand | Patrika News

Karwa Chauth 2019 : जानिए कब है करवा चौथ, और क्या है इसके चांद का महत्व

locationवाराणसीPublished: Sep 07, 2019 04:03:04 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं

Karwa Chauth

Karwa Chauth

वाराणसी. महिलाओं का सबसे खास त्योहार करवा चौथ कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है। यह इस वर्ष 17 अक्टूबर 2019 को रखा जाएगा। इस दिन का सुहागन महिलाएं बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करती हैं। करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। करवाचौथ के लिए महिलाएं महीने भर पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। इसके साथ ही इस व्रत को कुवारियां लड़कियां अच्छे वर की कामना के लिए रखती हैं। यह व्रत सूर्योदय से पहले से शुरू हो जाता है और चांद निकलने तक रखा जाता है। महिलाएं चांद निकले के बात ही इस व्रत को खोलती हैं। शाम के समय चांद निकलने से एक घंटे पहले शिव-पार्वती की पूजा की जाती है।
चांद का महत्व
ज्यादातर महिलाओं अपने उपवास को खोलने के लिए पहले एक छलनी के माध्यम से चांद को देखती हैं और फिर तुरंत अपने पति को देखती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन चंद्रमा को भगवान शिव या भगवान गणेश के प्रतिनिधि माना जाता है हिन्दू धर्म में इन दोनों देवताओं को बहुत सम्मान दिया जाता है। इसलिए, चूंकि औरतें दुल्हन के रूप में सजी होती हैं, और नए दुल्हनों को सीधे परिवार के बड़ों की तरफ देखने पर पबन्धी होती है, इसलिए छलनी का उपयोग किया जाता है छलनी घूंघट के तौर पर देखा जाता है जिससे परम्परा नहीं टूटती।
करवा चौथ में कर्वे का महत्व
‘करवा’ का अर्थ मिट्टी से बना बर्तन जिसमें गेहूं रखी जाती है और ‘चौथ’ का अर्थ होता है चौथा दिन। करवा चौथ को कृष्ण पक्ष के चौथे दिन (चतुर्थी) को मनाया जाता है। करवा चौथ से कुछ दिन पहले औरतें गोला-अकार मिट्टी के बर्तनों को खरीदती हैं और उनको विभिन्न प्रकार के रंगों से सजाती हैं। इसके इलावा औरतें इन बर्तनों में चूड़िया, परांदे, मिठाई, कपडा, और सजावट का सामान रखती हैं। इसके बाद औरतें एक दुसरे से मिलती हैं और अपने करवों को एक दूसरे को देतीं हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो