scriptजानिए क्यों मनाते हैं होली, कैसे शुरू हुआ रंगो का ये त्योहार | Know why Celebrated Holi News in hindi | Patrika News

जानिए क्यों मनाते हैं होली, कैसे शुरू हुआ रंगो का ये त्योहार

locationवाराणसीPublished: Mar 02, 2018 09:46:37 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जानिए क्या है होली की मान्यता

holi 2018

holi 2018

वाराणसी. फाल्गुन के पूर्णिमा के तौर पर हिंदुओं के प्रसिद्ध त्योहार होली मनाई जाती है। इस दिन सभी अपनी मस्ती में रंगों में सराबोर होते हैं। तेज संगीत और ढोल के बीच एक दूसरे पर रंग और पानी की बौछार की जाती है। भारत के अन्य त्योहार की तरह होली का भी महत्व है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस त्योहार से हिरण्यकश्यप की कहानी जुड़ी हुई है।
होली से पहले जलाई जाती है होलिका

हिरण्यकश्यप प्राचीन भारत का एक राजा था जो कि राक्षस की तरह था। वह अपने छोटे भाई की मौत का बदला लेना चाहता था जिसे भगवान विष्णु ने मारा था। इसलिए ताकत पाने के लिए उसने सालों तक प्रार्थना की। आखिरकार उसे वरदान मिला। लेकिन इससे हिरण्यकश्यप
खुद को भगवान समझने लगा और लोगों से खुद की भगवान की तरह पूजा करने को कहने लगा। इस दुष्ट राजा का एक बेटा था जिसका नाम प्रहलाद था और वह भगवान विष्णु का परम भक्त था। प्रहलाद ने अपने पिता का कहना कभी नहीं माना और वह भगवान विष्णु की पूजा करता रहा। बेटे द्वारा अपनी पूजा ना करने से नाराज उस राजा ने अपने बेटे को मारने का निर्णय किया। उसने अपनी बहन होलिका से कहा कि वो प्रहलाद को गोद में लेकर आग में बैठ जाए क्योंकि होलिका आग में जल नहीं सकती थी। उनकी योजना प्रहलाद को जलाने की थी, लेकिन उनकी योजना सफल नहीं हो सकी क्योंकि प्रहलाद सारा समय भगवान विष्णु का नाम लेता रहा और बच गया पर होलिका जलकर राख हो गई। होलिका की ये हार बुराई के नष्ट होने का प्रतीक है। इसके बाद भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यप का वध कर दिया, लेकिन होली से होलिका की मौत की कहानी जुड़ी है। इसके चलते भारत के कुछ राज्यों में होली से एक दिन पहले बुराई के अंत के प्रतीक के तौर पर होली जलाई जाती है।
इसलिए मनाते हैं होली

यह कहानी भगवान विष्णु के अवतार भगवान कृष्ण के समय तक जाती है। माना जाता है कि भगवान कृष्ण रंगों से होली मनाते थे, इसलिए होली का यह तरीका लोकप्रिय हुआ। वे वृंदावन और गोकुल में अपने साथियों के साथ होली मनाते थे। वे पूरे गांव में मज़ाक भरी शैतानियां करते थे। आज भी वृंदावन जैसी मस्ती भरी होली कहीं नहीं मनाई जाती।

होली वसंत का त्यौहार है और इसके आने पर सर्दियां खत्म होती हैं। कुछ हिस्सों में इस त्यौहार का संबंध वसंत की फसल पकने से भी है। किसान अच्छी फसल पैदा होने की खुशी में होली मनाते हैं। होली को ‘वसंत महोत्सव’ या ‘काम महोत्सव’ भी कहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो