scriptदेव दीपावली पर परिवार के साथ काशी आएंगे लालकृष्ण आडवाणी | Lal Krishna Adwani will Visit varanasi on Dev Deepawali | Patrika News

देव दीपावली पर परिवार के साथ काशी आएंगे लालकृष्ण आडवाणी

locationवाराणसीPublished: Nov 01, 2017 02:29:31 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम स्थगित

Lal Krishna Adwani

लाल कृष्ण आडवाणी

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या की दीपावली को ऐताहासिक बनाने के बाद काशी की देव दीपावली को खास बनाने के लिए आने वाले थे लेकिन उनका कार्यक्रम किसी कारण बस स्थगित हो गया है। अब देव दीपावली पर काशी की अद्भुत छटा निहारने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी चार नवंबर को वाराणसी आएंगे।

आडवाणी के सचिव ने मंगलवार को डीएम योगेश्वर राम मिश्र से देव दीपावली के बारे में जानकारी ली है। साथ ही, उनके वाराणसी आगमन के बारे में जानकारी भी दी। इसकी अधिकृत सूचना भी डीएम कार्यालय को भी प्राप्त हो चुकी है।
बेटी और परिवार के साथ काशी आएंगे आडवाणी
प्रशासन के मुताबिक लालकृष्ण आडवाणी चार नवंबर को बेटी एवं परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ यहां आएंगे। देव दीपावली देखने के बाद यहां रात्रि विश्राम करेंगे। पांच नवंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद दिल्ली रवाना होंगे।
उधर, नागरिक उड्डयन एवं सांस्कृतिक मंत्री महेश शर्मा के भी आने की उम्मीद है। उनके मंत्रालय की ओर से भी मंगलवार को देव दीपावली के संबंध में जानकारी ली गई। राज्यपाल रामनाईक के भी आने की उम्मीद है।
मॉरिशस दौरे की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं आ पाएंगे। आचार संहिता लागू होने की वजह से प्रदेश के किसी मंत्री के आने का कार्यक्रम अब तक नहीं बना है।
यह भी पढ़ें
अयोध्या के बाद खास बनेगी काशी की देव दीपावली

जानिए क्यों मनाते हैं देव दीपावली

देव दीपावली काशी का बहुत ही खास महत्व होता है। काशी में सबसे अनोखे ढंग से देव दीपावली मनायी जाती है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को काशी के घाट को दीपक से सजाया जाता है। गंगा की लहरों में बहते हुए दीपक बहुत अदृभृत लगते हैं। विश्व में काशी की देव दीपावली बेहद प्रसिद्ध है और देश-दुनिया से लोग इस दिन काशी आते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो