scriptChandra Grahan: 2019 का दूसरा चंद्र ग्रहण आज, इतने बजे से लग जाएगा सूतक | Lunar Eclipse 2019 chandra Grahan Auspitious time Date sutak time | Patrika News

Chandra Grahan: 2019 का दूसरा चंद्र ग्रहण आज, इतने बजे से लग जाएगा सूतक

locationवाराणसीPublished: Jul 16, 2019 02:22:43 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

2018 में भी गुरू पूर्णिमा के दिन लगा था चंद्र ग्रहण

Transit Today In Hindi, aaj ka grah gochar

Transit Today In Hindi, aaj ka grah gochar

वाराणसी. 2019 का यह दूसरा चंद्रग्रहण है जो 16 जुलाई 2019 की मध्य रात्रि को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण पिछले वर्ष के भांति इस वर्ष भी गुरू पूर्णिमा में लग रहा है। अंतर बस इतना है कि पिछली साल गुरु पूर्णिमा के दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण निकला था और इस बार आशिंक चंद्र ग्रहण है।

चंद्र ग्रहण का समय
तीन घंटे तक चलने वाला ग्रहण आज मध्य रात्रि 1 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण की पूरी अवधि 2 घंटा 59 सेकेंड का होगा।

नौ घंटे पहले लग जाएगा सूतक
ग्रहण में नौ घंटे पहले सूतक लग जाता है। यानि शाम 5.30 बजे सूतक लगेगा। ऐसे में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। क्योंकि सूतक लगने के बाद से ही धरती पर रह रहे लोगों पर ग्रहण का प्रभाव पड़ने लगता है। सूतक लगने के बाद से ही खाने- पीने वाली चीजों से परहेज रखा जाता है। इसमें सबसे ज्यादा असर पानी पर पड़ता है।

ग्रहण के बाद भी खाने की चीजे यूज हो इसके लिए करे ये काम
ग्रहण में अक्सर रखा हुआ खाना-पानी सब कोई फेंक देता है। उसे सेफ रखने के लिए उनमें एक-एक तुलसी पत्ता डाल दें। तुलसी पत्ता डालने से खाने वाली चीजों पर ग्रहण के किरणों का असर नहीं होता है।

ग्रहण के बाद करे स्नान
चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करके कुछ दान करना चाहिए । उसके बाद कोई काम करना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो