scriptLunar Eclipse 2019: 21 जनवरी को लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए इन राशियों पर क्या होगा असर | Lunar Eclipse 2019 impact according to zodiac signs | Patrika News

Lunar Eclipse 2019: 21 जनवरी को लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए इन राशियों पर क्या होगा असर

locationवाराणसीPublished: Jan 20, 2019 12:18:58 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

चंद्र ग्रहण का इन राशियों पर होगा असर ये असर

Rashifal

Rashifal

वाराणसी. 21 जनवरी को यानि कल 2019 का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। इस खग्रास चंद्र ग्रहण पौष शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 1 जनवरी की रात को लगेगा और सुबह तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका कोई धार्मिक महत्व नहीं होगा। भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहण का बहुत ज्यादा महत्व है। इसका सीधा असर राशियों पर भी पड़ेगा। जानें विभिन्न राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव।
जानिए क्या होगा इन राशियों का असर

मेष राशि- भाग्य वृद्धि, पराक्रम, वृद्धि, खर्च वृद्धि, पेशाब की समस्या, वाहन की क्षति।
वृष राशि- पेट की समस्या, परिश्रम में अवरोध, पराक्रम व धन वृद्धि, भाई से कष्ट।
मिथुन राशि- वाणी में तीव्रता, आन्तरिक शत्रु एवं रोग, सीने की तकलीफ, दाम्पत्य से कष्ट।
कर्क राशि- कन्धे एवं कमर का दर्द, विद्या वृद्धि, मनोबल कमजोर भाग्य वृद्धि, मन अशांत।
सिंह राशि- गृह एवं वाहन सुख वृद्धि,बुद्धि एवं धन वृद्धि, वाणी में तीव्रता, पैर में चोट या दर्द।
कन्या राशि- सीने की तकलीफ, आंतरिक डर, अध्ययन में अवरोध, दाम्पत्य में तनाव
आय में वृद्धि।
तुला राशि – धन, पराक्रम और सीने की तकलीफ में वृद्धि, शत्रु विजय परिश्रम में अवरोध।
वृश्चिक राशि- धन, बुद्धि एवं विद्या वृद्धि , वाणी में तीव्रता,पराक्रम में वृद्धि, भाग्य वृद्धि।
धनु राशि- दाम्पत्य में तनाव या अवरोध, पेट व पैर की समस्या, क्रोध में वृद्धि, मानसिक पीड़ा, आंतरिक शत्रुओं में वृद्धि।
मकर राशि – दाम्पत्य में तनाव, खर्च वृद्धि, मन अशान्त, पैर में कष्ट, कन्धे या कमर के दर्द।
कुम्भ राशि – आय में वृद्धि, सम्मान में वृद्धि, विद्याध्ययन में अवरोध, वाणी तीव्र, रोग एवं शत्रु का समन।
मीन राशि – क्रोध में वृद्धि, सम्मान एवं परिश्रम में अवरोध, आय में वृद्धि, मन अशांत।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो